भाजपा को यहाँ हार का मुहं देखना पड़ा ..

छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और 2018 में सीएम बने कमलनाथ मैदान में थे। इस सीट पर सबकी नजरे थी। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने कमलनाथ को उनके ही गड छिंदवाडा में घेरने की काफी कोशिश की , यहाँ केंद्र के अनेको मंत्रियों की सभाए हुई ,परन्तु कमलनाथ के गड को भाजपा नही भेद सकी , भले ही प्रदेश में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की हो  परन्तु उसे यहाँ हार का मुहं देखना पड़ा ….

भाजपा ने यहां जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू को उतारा था । कमलनाथ ने विवेक बंटी साहू को 34,596 मतों से पराजित किया ! 

2008 में यहां से कांग्रेस के दीपक सक्सेना ने भाजपा के चंद्रभान चौधरी को 3,444 वोटों से शिकस्त दी थी। 2013 में भाजपा के चौधरी चंद्रभान सिंह 24,778 वोटों से जीते थे। 2018 में कांग्रेस के दीपक सक्सेना ने 14,547 वोटों से जीत हासिल की थी। 2023 में छिंदवाड़ा में 81.77 फीसद लोगों ने वोट दिए हैं। इस बार यहां कमलनाथ ने जीत का परचम गाड़ दिया है।