कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस , हजारों कार्यकर्ता पहुंचे नागपुर, 

मुम्बई के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान पर श्री ए.ओ. ह्यूम की पहल पर 28 दिसम्बर 1885 को देश के विभिन्न प्रांतों के राजनीतिक व सामाजिक विचारधारा के लोग एकजुट हुए और यह एकता आगे चलकर राजनीतिक संगठन में बदल गई। जिसका नाम कांग्रेस रखा गया। कांग्रेस एक विचारधारा है जिसने देश की आजादी के लिये संघर्ष किया। वरिष्ठ नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर देश आजाद हुआ। कांग्रेस का इतिहास सेवा, संघर्ष और समर्पण से जुड़ा हुआ है।

आज भी पार्टी देश में फैले भ्रष्टाचार, अनाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी है जिसे आगे बढ़ाते हुये आज कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता नागपुर में आयोजित पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुये।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व सांसद श्री नकुलनाथ के निर्देशानुसार आज भारत जोडो मैदान दीघोरी उमरेठ रोड नागपुर में आयोजित कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना जिले से भी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण पहुंचे प्रात: सैकड़ों चौपहिया वाहन में सवार होकर श्री कमलनाथ व श्री नकुलनाथ के जयघोष लगाते हुये हजारों कार्यकर्ता भारत जोडो मैदान पहुंचे। हजारों की संख्या में कांग्रेस के स्थापना दिवस में पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्तागण ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को सुनने के साथ ही प्राप्त मार्गदर्शन के अनुरूप कार्य करते हुये कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “है तैयार हम”महारैली में शामिल होकर पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते हुये इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना जिले की सहभागिता दर्शाई।