कोरोना का कहर : आज फिर 1617 नए मरीज, आंकड़ा बढ़कर 4191 ..

प्रदेश में कोरोना आपना कहर बरपाने में कोई कोर कसार नही छोड़ रहा है ! प्रदेश के 40 जिलों में कोरोना अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है ! इसको लेकर सरकारी मश्नरी पूरी तरह से अलर्ट है स्वस्थ सेवाओं को चुस्त दुरुस्त ककिया जा रहा है ! ऐसे में आम जानो को भी चौकन्ने रहने की महती जरूरत महसूस की जा रही है ! प्रदेश में कल 1033 कोरोना मरीज मिलने के बाद आज फिर 1617 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसों (active case) का आंकड़ा बढ़कर 4191 हो गया है। प्रदेश कीआर्थिक राजधानी इंदौर से 584 संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं राजधानी भोपाल में 24 घंटे में 246 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्वालियर-जबलपुर सहित रतलाम में भी तेजी से हालात बेकाबू हो रहे हैं….

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटे में 584 नए मरीज सामने आए हैं। इंदौर में संक्रमण दर 6.44 फीसद पहुंच गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1716 हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 138 मिनट स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं।प्रदेश में तेजी से बढ़े केसों की वजह से पॉजिटिविटी डेट 1% के पार पहुंच गई है। वहीं इंदौर में पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 6.4% हो गई है।

जबलपुर में 92 नए मरीजों की पुष्टि हुई है सागर में 38 नए मामले सामने आए हैं। होशंगाबाद में चार और छिंदवाड़ा में 5 मरीज की पुष्टि हुई है !  राजधानी भोपाल में  24 घंटे में 246 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके लिए 5936 टेस्ट किए गए थे। l वहीं राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 4.46% हो गई है। जबकि एक्टिव केस 637 पहुंच गए हैं।

ग्वालियर में 142 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद ग्वालियर में एक्टिव केस बढ़कर 303 पहुंच गए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन धारा 144 के साथ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आंकड़ों के आकलन में पहले लहर में 21 दिन में 1000 केस देखने को मिले थे जबकि दूसरी लहर के बीच 17 दिन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंची थी। तीसरी लहर में महज 10 दिनों में नए केस हजार के पार पहुंच गए हैं।

प्रदेश में तेजी से बढे केस के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने कहा कि मरीजों की अनुमानित संख्या के लिहाज से बिस्तरों की तैयार कर ली है। हॉस्पिटल में व्यवस्था पर्याप्त ऑक्सीजन की क्षमता भी सुनिश्चित कर ली गई है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की जनता से खुद को सावधान रखने और कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से करने की अपील की है।