प्रदीप जायसवाल उर्फ़ गुड्डा भाजपा में शामिल ..

चुनावों के समय नेताओं के पाला बदलने की घटना कोई नई बात नही है , नाराज और अति महत्वकांक्षी नेताओं के साथ ये सामान्य सी घटना है ! फिर प्रलोभन टिकट का हो या और कुछ का ..खैर  ! प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी से विधायक प्रदीप जायसवाल उर्फ़ गुड्डा  ने  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बालाघाट से विधायक गौरी शंकर बिसेन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे….

निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल उर्फ़ गुड्डा 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार कांग्रेस से विधायक थे। 2013 में उनको भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल ने हरा दिया। इसके बाद 2018 में कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल को चार हजार वोटों से हरा दिया।

प्रदीप जायसवाल उर्फ़ गुड्डा ने प्रदेश में जिसकी सरकार बनी उसको निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना समर्थन दिया। 15 माह की कांग्रेस की सरकार में उनको कैबिनेट मंत्रीभी बनाया गया। हालांकि सरकार गिरने के बाद जायसवाल ने भाजपा सरकार को अपना समर्थन दे दिया।

प्रदेश की भाजपा सरकार ने उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया। अब चुनाव के पहले पार्टी उनको वारासिवनी से अपना प्रत्याशी बना सकती है। इसलिए उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई है।