राज्यसभा साधने के लिए डिनर पॉलिटिक्स ..

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रदेश की राजनीति से मोह भंग हो गया  है ! उनके करीबीयों के मुताबिक कमलनाथ विधानसभा में आए चुनावी परिणामों से अत्यंत दुखी है और वे मौजूदा दौर की झूठ फरेव और धूर्तापूर्ण राजनीती में अपने आप को उम्र के इस पड़ाव में अपनाना बाजिव नही समझते है ! कमलनाथ के लम्बे राजनैतिक जीवन में धूरतापूर्ण राजनीती का कोई स्थान नही रहा है ! ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने और अभी तक के राजनैतिक घटना क्रम से वे हतप्रभ है ! उनके करीबी के मुताबिक कांग्रेस की राजनीती कभी भी इस तरह की नही रही है जहाँ पल – पल में छलकपट और धोखा हो ऐसा वाताबरण उन्हें रास नही आ रहा है …. राकेश प्रजापति

कमलनाथ प्रदेश को छोड़कर दिल्ली की राजनीति में जाने का मन बना चुके है। कमलनाथ के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई है। उन्होंने 13 फरवरी को कांग्रेस के सभी विधायकों को डिनर पर आमंत्रित किया है। उनकी इस पार्टी को राज्यसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर कई अटकलें चल रही है। इसमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की भी चर्चा है। इस बीच उनकी दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि वह मध्य प्रदेश की राजनीति छोड़कर दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होंगे। प्रदेश में पांच राज्यसभा की सीटें खाली हो रही है। इसमें चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। चर्चा है कि वह राज्यसभा जा सकते है। कमलनाथ ने 13 फरवरी को कांग्रेस के सभी विधायकों को डिनर पर आमंत्रित किया है। उनकी इस डिनर पार्टी को राज्यसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल समेत कई नेताओं को दावेदार माना जा रहा है। इस बीच शनिवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने बेटे नकुलनाथ के साथ सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि इस चर्चा में उन्होंने छिंदवाड़ा की सीट से फिर से नकुलनाथ को प्रत्याशी बनाने और खुद को राज्यसभा भेजने की इच्छा जताई है।

27 फरवरी को होगा चुनावों का ऐलान :- प्रदेश में आगामी में दो अप्रैल 2024 को राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो जाएगी। इसमें चार भाजपा और एक कांग्रेस की सीट हैं। इनके लिए 27 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा। भाजपा की तरफ से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान, केंद्रीय मत्स्य पालन और पशुपालन राज्य मंत्री एल मुरुगन, कैलाश सोनी और अजय प्रताप सिंह है। वहीं, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल का कार्यकाल दो अप्रेल को पूरा हो रहा है। प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों में से तीन सीट अभी कांग्रेस के पास है।