सभी सीटों पर भाजपा आगे ….

आज प्रदेश वासियों के लिए हलचल का दिन है !  प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनावों के नतीजे आने बाले है ! शाम तक यह तय हो जायेगा की जनता ने किन मुद्दों से प्रभाबित हो किस राजनैतिक पार्टी के प्रत्याशी पर अपना विस्वास जताया है !मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। खंडवा लोकसभा और जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव विधानसभा चुनाव के नतीजे दोपहर तक आ जाएंगे।

खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा मजबूत स्थिति में है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। भाजपा सांसद नंदकुमार चौहान के निधन से यह सीट खाली थी। भाजपा ने ज्ञानेश्वर पाटिल पर भरोसा जताया है। ज्ञानेश्वर पाटिल बुरहानपुर के रहने वाले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी खंडवा शहर से हैं।

विधानसभा की जोबट सीट पर भाजपा ने सुलोचना रावत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने महेश पटेल पर भरोसा जताया है। इस बार यह सीट कांग्रेस के हाथ से फिसल सकती है। भाजपा के खाते में आने की संभावना है। टीकमगढ़ जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने नितेंद्र राठौर को कैंडिडेट बनाया है।  रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा ने प्रतिमा बागरी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने एक बार फिर से यहां कल्पना वर्मा को मैदान में उतारा है।

मध्यप्रदेश की चार सीटों पर मतगणना अपडेट्स :- खंडवा में तीन राउंड के बाद भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल कांग्रेस के राजनारायण से 15,786 वोट से आगे हैं। खंडवा, बुरहानपुर और पंधाना में कांग्रेस को बढ़त, जबकि बागली, मांधाता, नेपानगर, भीकनगांव और बड़वाह में भाजपा आगे चल रही है।
जोबट में बाद भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत कांग्रेस के महेश पटेल से 2,848 वोटों से आगे हैं।
रैगांव में चार राउंड के बाद भाजपा ने 220 वोट की बढ़त बना ली है। प्रतिमा बागरी को 11,891 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की कल्पना वर्मा को 11,671 वोट।
पृथ्वीपुर में भाजपा के शिशुपाल यादव 430 वोट से आगे हैं। यादव को 3,898 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के नितेंद्र सिंह राठौड़ को 3,468 वोट।