स्वाती से शिवाय बनकर जीवन जी रही है ..

पडोसी जिले बैतूल में पहली बार लिंग परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर स्वाति ने सर्जरी कराई और अब शिवाय बनकर जीवन जी रही है। लड़की से लड़का बनने का बैतूल जिले का पहला मामला है। संजय कॉलोनी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर 30 वर्षीय शिवाय सूर्यवंशी की। वह अब जेंडर चेंज सर्जरी करा कर स्वाति से शिवाय बन गया है….

जेंडर चेंज के बारे में बताते हुए शिवाय (स्वाति) ने बताया कि जन्म के बाद से जब कुछ होश आया तो मुझे लड़कों के जैसा ही रहना पसंद था। शुरुआत में मैंने छोटे बाल कर लिए और लड़कों की तरह ही खेलना शुरू कर दिया, लेकिन यह सब घर के लोगों को कुछ समय बाद ठीक नहीं लगा। मैं खुद अपने लड़की वाले शरीर से खुश नहीं थी। एक बार यूट्यूब पर आर्यन पाशा को देखा। आर्यन लड़की से लड़का बने और फिर बॉडी बिल्डर बन गए। इसके बाद मैंने भी लड़का बनने का ठान लिया।

शिवाय सूर्यवंशी ने बताया कि सर्जरी करवाकर मैं बहुत खुश हूं। अब लगता है कि मुझे जो शरीर चाहिए था वह मिल गया है। अब जल्दी लड़की देख कर शादी करूंगा। शिवाय के परिवार में भी लोग खुश हैं। शिवाय के बड़े भाई कृष्णा सूर्यवंशी ने बताया कि पहले जरूर हमने इसका विरोध किया था, लेकिन बाद में पूरे परिवार ने सहयोग किया।अब स्वाति के शिवाय बनने से तीन बहन और दो भाई हो गए हैं।
शिवाय के दस्तावेज पहले स्वाति नाम से थे सर्जरी के बाद उनके सभी दस्तावेज में भी नाम बदल चुका है। शिवाय ने बताया कि अधिकांश लोग लड़का से लड़की बनना पसंद करते हैं।साभार मिडिया रिपोर्ट