प्रदेश में अमन और शांति के लिए अजमेर चादर रवाना ..

अजमेर शरीफ़ दरगाह के 810 वें उर्स के लिये जनाब कमलनाथ जी ने अक़ीदतों भरी चादर अजमेर शरीफ़ दरगाह के लिए रवाना की। श्री नाथ ने गंगा जमुनी तहज़ीब की रिवायत समेटे इस चादर को मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम जी को सुपुर्द की।

शेख अलीम जी 8 तारीक़ को ये चादर ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे पेश करेंगे इस दुआ के साथ प्रदेश में अमन और शांति बनी रहे और 2023 में पुनः कांग्रेस की सरकार बने और कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बने।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री नाथ के निवास पर इस मोके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी महेंद्र वोहरा, एन. पी. प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जी, एन.एस.यू.आई अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी, बाल कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्य गुप्ता, वाहिद चौधरी, आदिल गोल्डन, उस्मान अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।