राष्ट्रमाता बनने की चाहता में राष्ट्रपिता से पंगा ….

हाल ही में पद्मश्री सम्मान से नवाजी गई फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत शायद इस सम्मान को पचा नहीं पा रही है ? उनका दंभ सर चढ़ कर बोल रहा है ! पहले तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ऊपर प्रश्नचिन्ह लगाया फिर आजादी को भी भीख का कटोरा निरूपित कर रही है ! अब यह चर्चा आम है की कंगना को देश तथा समाज के प्रति उनके कौन से योगदान के चलते पद्मश्री दिया गया है ? तो फिर क्यों न बॉलीवुड की थर्ड ग्रेड फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रीयां भी इस सम्मान की हकदार है ? तो क्या हम तैयार रहें यह सब देखने के लिए ? पद्मभूषण ,पद्मश्री पुरस्कारों के नाम पर कलंकित चेहरों को उपकृत करने के लिए? यह सोच ही प्रलयंकारी होगी ? बिना किसी योगदान के ऐसे बड़बोले , बदमिजाज लोगों को देश के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित किया जाना कितना उचित है ? मेरी व्यक्तिगत राय है कि पद्मश्री सम्मान को श्रीहीन (निस्तेज) करने का काम फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत कर रही हैं ? क्यों ना देश के सर्वोच्च सम्मानो के शुद्धिकरण का समय अब आ गया है ? कंगना ने अब राष्टपिता महात्मा गाँधी को निशाने पर लिया है ! उनका यह पंगा बहुत भारी पड़ने बाला होगा ..राकेश प्रजापति 

एक के बाद एक विवादित बयानों से अभिनेत्री कंगना रनौत की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अब महात्मा गांधी पर उनके द्वार की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। यह बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस मुंबई पुलिस के सामने अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी।

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेता जी के समर्थक…आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते। अभिनेत्री ने आगे कहा कि ये लोग सिर्फ सत्ता के भूखे थे। दूसरा गाल आगे करने से सिर्फ भीख मिलती है, आजादी नहीं। इसलिए अपने नायकों को चयन सोच समझ कर कीजिए।

महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी से पहले कंगना रनौत ने देश की आजादी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि 1947 में हमें आजादी नहीं भीख मिली थी। असली आजादी 2014 में मिली है। अभिनेत्री के इन्हीं बयानों के बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। क्यों ना देश के सर्वोच्च सम्मानो के शुद्धिकरण का समय अब आ गया है ? कंगना ने अब राष्टपिता महात्मा गाँधी को निशाने पर लिया है ! उनका यह पंगा बहुत भारी पड़ने बाला होगा क्योंकि गाँधी जी को पूरा विश्व महात्मा मानता है ….