5 दिवसीय मांडू उत्सव का होगा आयोजन ..

पश्चिम मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य धार जिले की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में इस वर्ष 25 से 29 दिसम्बर मांडू फेस्टिवल भव्यता और रौनक के साथ आयोजित होगा। देश के प्रमुख उत्सव माने जाने वाले माण्डू फेस्टिवल में देश के ख्यातिनाम कलाकार सुसज्जित रंगमंच पर अपनी प्रस्तुतियॉ देगे। मंचीय कार्यक्रम 5 दिवसीय रहेंगे जबकि अन्य गतिविधियां तथा टेंट सिटी लगातार 2 माह तक जारी रहेंगी।

प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार इस वर्ष मांण्डू उत्सव का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। साथ ही केबिनेट की बैठक भी माण्डू में किया जाना प्रस्तावित है। उत्सव में सायकिल टूर, स्टोरी टेलिंग, इस्टाग्राम लाइव टूर, आर्ट एंड क्राफ्रट प्रदर्शनी आदि गतिविधियां 25 फरवरी तक निरंतर जारी रहेंगी। माण्डू फेस्टिवल में हॉट एयर बैलून की उड़ान तथा साहसिक गतिविधियां भी प्रतिवर्ष की भॉति संचालित होगी। साथ ही कला प्रदर्शनी, विलेज टूर, हेरिटेज वाक आदि गतिविधियां भी होंगी।
माण्डू उत्सव की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर डॉ पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आज बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमे कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक निर्देश दिए और बैठक के पश्चात अधिकारियों के साथ छप्पन महल, सागर तालाब, मीरा की जिरात आदि स्थानों का अवलोकन किया।                   धार से सुनील सचान