हारे हुए मुख्यमंत्री को फिर बनाया मुख्यमंत्री….

भाजपा चाहे कितनी भी बार कहे की राजनीति में जनता की राय की बड़ी अहमियत होती है ! परन्तु भाजपा की करनी और कथनी में जनता से जुड़े सरोकारों और मत का असर देखने को नही मिलता है ! इस बात की बानगी अभी-अभी उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा कर साबित कर दिया है ..

ज्ञात हो कि पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने नकार दिया और उन्हें मुख्यमंत्री रहते बुरी तरह से चुनाव हरा दिया हैं।

बावजूद भाजपा ने धामी को फिर मुख्यमंत्री बनाया है यह कितना सही है ? परन्तु राजनीति में सब कुछ संभव है ! पुष्कर सिंह धामी आगामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आज अभी अभी भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में दिल्ली से देहरादून आए बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम की घोषणा की।

ज्ञात हो कि धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं। बावजूद भाजपा ने धामी को फिर मुख्यमंत्री बनाया है। धामी आगामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।