प्रदेश में एक और मुसीबत , 6 जिलों में अलर्ट जारी ..

प्रदेश बीते कुछ समय से संक्रमण काल के दौर से गुजर रहा है ! आये दिनों नई-नई अप्रत्याशीय प्राक्रतिक आपदाए प्रकट होकर जनता को हलाकान कर रही है ! कोरोना काल की विभीषिका से हाल ही में प्रदेश और प्रदेशवासी उबरे ही है की अब प्रदेश पर एक और मुसीबत के काले बादल घिर आये है ! प्रदेश में एक नई खतरनाक बीमारी ने दस्तक दी है। प्रदेश के 6 जिलों में इस बीमारी का अलर्ट जारी किया गया है। स्क्रब टायफस नाम की ये बीमारी प्लेग की ही तरह चूहों से फैलती है….
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आशंका के साथ ही एक नई खतरनाक बीमारी ने भी दस्तक दी है।
चूहों से फैलने वाली इस बीमारी का प्रकोप पन्ना समेत 6 जिलों में देखने को मिल रहा है, जिसके चलते पन्ना सहित सतना, दमोह, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, जबलपुर जिलों में स्क्रब टायफस का अलर्ट जारी किया है।

हाल ही में स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान जबलपुर लैब ने इस बीमरी से मिलने वाले प्रकरणों की पुष्टि की है। अलर्ट जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग विशेष एहतियात बरत रहा है।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी 2021 में प्रदेश के जबलपुर और मंदसौर जिले में इस बीमारी के करीब 17 केस सामने आए थे, जबकि 52 मरीज संदिग्ध पाए गए थे। फिलहाल मध्य प्रदेश के संचानालय चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से अलर्ट वाले जिलों में एम्स भोपाल की सहायता से रिसर्च प्रोजेक्ट चलाने का भी निर्णय लिया गया है।

स्क्रब टायफस बीमारी के लक्षण

बीमारी के लक्षणों की बात करें तो व्यक्ति को बुखार, सिरदर्द, जोड़ एवं मांस पेशियों में दर्द, प्रकाश की तरफ देखने में तकलीफ, खांसी, शरीर के कुछ भागों में दाने निकल आते हैं। वहीं, कुछ लोगों को बीमारी का प्रभाव बढ़ने से निमोनिया एवं मस्तिष्क ज्वर भी हो जाता है। इस बीमारी के लक्षण 02 सप्ताह तक रह सकते हैं।

स्क्रब टायफस से ऐसे बचें
  • खाने-पीने की वस्तुओं को चूहों की पहुंच से दूर रखें।
  • यदि खाद्य पदार्थ चूहों के सम्पर्क में आया हो, तो उसका सेवन न करें।
  •  घर के आस पास चूहों की आबादी बढ़ने से रोकने के लिए स्थानीय उपाय करें।
  •  खेत, जंगल, झाड़ियों में जाते समय पूरे कपड़े पहन कर जाएं।
  • घास, फूंस एवं झाड़ियों पर बैठने या सोने से बचें।
  • घर के आस-पास घास फूंस या झाड़ियां हो तो काट कर जला दें।
  • शरीर को साबुन से धोएं और मोटे कपड़े से रगड़ कर साफ करें।
  • शरीर पर सिगरेट के जले जैसे दिखने वाले चिन्ह, सिर दर्द, शरीर दर्द, जोड़ो एवं मांसपेशियों में दर्द, तेज बुखार एवं उल्टी दस्त के लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाए।                                                                                     साभार:मीडिया रिपोर्ट