ब्लेकमेल : साथ पड़ने बाली लडकियों के बनाये अश्लील वीडियो ..

कोरोना काल में बच्चो की पढाई मजबूरी में आनलाईन कराई गई ! इससे बच्चो को मोबाईल और कंप्यूटर की लत लग गई है ! कुछ हद तक तो अभिभावक भी इसके लिए जिम्मेदार है ! आवश्कता ना होने पर भी बच्चो की जिद पर उनके हांथो महंगे मोवाइल थमा कर अपनी जिम्मेदारियों से मुक्ति पा लेते है ! परन्तु यह कभी नही देखते की बच्चा इसका कैसा इस्तेमाल कर रहा है ! बच्चे अब खाली समय में अपने दिमाग में आये फितूर को चरितार्थ करने लगे है ! आये दिन साइवर अपराध के मामले तो आपने सुने ही होंगे ! परन्तु हम आपको जो हकीकत बताने जा रहे है ! उसे सुनने के बाद आप भैरा जायेंगे , आप यकींन ही नही कर पाएंगे की ऐसा भी हो रहा है या हो सकता है ! ….

मामला अशोकनगर से  सामने आया है यहाँ पर एक नाबालिग लड़के ने अपनी ही क्लास में पढ़ने वाली कुछ लड़कियों की नग्न वीडियो बनाया और फिर उन्हे ब्लैक्मैल करना शुरू कर दिया, रुपयों की मांग करते हुए लड़के ने लड़कियों को परेशान करना शुरू कर दिया, बदनामी खौफ से डरी-सहमी लड़कियों ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया जिसके बाद पीड़ित लड़कियों ने देर रात को लड़के के खिलाफ सिटी कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।

जैसे ही नाबालिग को  Fir होने की जानकारी लगी उसने जहर खा लिया, उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।  जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी छात्र की इस हरकत से पीड़ित छात्राओं के परिजन हैरान है, आरोपी छात्र का नाबालिग छात्राओं के घर आना जाना था।

जानकार बताते है कि आरोपी छात्र कक्षा बारहवी का छात्र है और पीड़ित लड़कियां भी उसके साथ क्लास में पढ़ती है, थाने अपनी शिकायत दर्ज करवाने पहुंची छात्राओ ने बताया कि  स्कूल में पढ़ने वाले लड़के ने उनके नग्न वीडियो बना लिए हैं। इसने पहले तो फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाई, फिर इस आइडी से रिक्वेस्ट भेजी। एक छात्रा ने रिक्वेस्ट स्वीकार की, तो उसे इसी आइडी से उसका नग्न फोटो भेज दिया।

यह देखकर लड़की घबरा गई। इसके बाद आरोपी ने वीडियो काल किया और धमकाते हुए कहा कि मैं जैसा कहूं, वैसा ही करो। पीड़िता भी सहम गई। उसने डर के कारण आरोपी की बात मान ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो काल पर ही लड़की को कपड़े उतारने के लिए कहा, फिर अश्लील हरकतें कराईं। इन हरकतों को आरोपित ने स्क्रीन रिकार्ड कर लिया।

इसी तरह से उसने अन्य लड़कियों के साथ भी यह कृत्य किया। कई लड़कियों के इस तरह के वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने इन लड़कियों को ब्लैक्मैल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लड़कियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मिडिया रिपोर्ट