कोरोना : मामले कम , मौते ज्यादा ….

भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले भले ही कम आ रहे हो, लेकिन संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं, 621 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 9 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट जारी है..

देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के आने से दुनिया समेत भारत की भी चिंता बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका में पाए गए ये वैरिएंट कई देशों में तबाही मचाए हुए हैं। इस खतरनाक वैरिएंट को लेकर कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 05 हजार 691 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा 543 दिन बाद सबसे कम आया है। वहीं, 3 करोड़ 39 लाख 98 हजार 278 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 करोड़ 41 लाख 75 हजार 175 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 68 हजार 554 लोगों की मौत हो चुकी है। टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1 अरब 21 करोड़ 94 लाख 71 हजार 134 खुराकें दी गई हैं !                        मिडिया रिपोर्ट