श्मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल ….

कल रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शवों को लेकर 20 से अधिक लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। दुर्घटना स्थल के समीपस्त  निवासरत स्थानीय लोगों ने बताया कि हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में शव वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। 

पुलिस के मुताबिक हादसा सर्दी के मौसम ने रात्रि में घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ। इस अप्रत्याशित घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच चल रही है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नदिया जिले में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद नदिया जिले में 18 लोगों की मौत और 5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।                                                                              साभार ; मिडिया रिपोर्ट