महिलाओं की आय पांच साल में दस हजार ..

लाडली बहना योजना के तहत लाभ ले रही बहनों के खातों में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने डाली ! इस योजना के अंतर्गत लगभग प्रदेश की सवा करोड़ महिलाए लाभान्वित हो रही है ! इस मौके पर इंदौर में लाडली बहना सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना से मिलने वाली राशि से परिवार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है….

इस योजना के अलावा हम आजीविका मिशन के जरिए गांवों में स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं की आय पांच साल में दस हजार रुपये प्रतिमाह तक बढ़ाएंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रदेश में महिला मजबूर नहीं मजबूत बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेब मेें पैसे होते हैं तो हिम्मत बढ़ती है। पैसा इज्जत भी बढ़ाता है। पैसा आ जाता है तो देखने वालों का नजरिया बदल जाता है। आधा संसार महिलाओं का है। हमने उन्हें हक देने की कोशिश की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 50 सालों में कांग्रेस ने सरकारें चलाईं, लेकिन महिलाओं की आंखों के आंसू नहीं पोंछे। हमने जो योजना लागू की थी, कांग्रेस की सरकार आने पर उन्हें बंद कर दिया। हमने लाडली बहना योजना से पहले प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना लागू की। प्रदेश में 40 लाख भांजियां इस योजना का लाभ उठा रही हैं। हमने नगरीय निकाय चुनाव में महिला वर्ग के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण किया।