जन्मदिन पार्टी में महिला की संदिग्ध मौत ..

जन्मदिन की पार्टी मौत की बजह बन गई ! महिला की संदिग्ध मौत पर अनेकों सवाल उठ रहे है , आखिर क्या हुआ उस पार्टी में जिसका अंजाम मौत तक पहुँच गया , क्षेत्र में तरह तरह की बाते चल रही है ,वहीं पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े किए जा रहे है !

मामला  जिले के आदिवासी अंचल तामिया के झील पिपरिया की एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, जिसको लेकर परिजनों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता पर आरोप लगाया है। दरअसल महिला का नाम पुष्पा इवनाती (29) बताया जा रहा है। महिला घर से अपनी सहेली के घर जन्मदिन की पार्टी के लिए गई थी। देर रात तक वह नहीं लौटी। थोड़ी देर बाद जब उसके फोन पर परिजनों ने बात की तो एक अन्य महिला ने कॉल रिसीव की। उक्त महिला ने बताया कि पुष्पा बात करने की स्थिति में नहीं है, जिसके बाद तत्काल परिजन अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पुष्पा को युवा मोर्चा नेता गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया में लेकर आया था। महिला को छोड़कर वो वहां से चला गया। महिला के भाई ने बताया कि उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है तामिया बंगाई क्षेत्र के एक भाजपा युवा मोर्चा नेता पर उन्हें शक है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत थाने में भी की है, लेकिन पुलिस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है।