चौरई गुड़ मंडी में स्मृति इरानी की सभा ..

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियाँ जोर लगा रही हैं। भाजपा ने अपने कई दिग्गजों नेताओं को प्रचार में झोंक दिया है । मोदी, शाह, नड्डा , प्रहलाद पटेल ,नरेंद्र तोमर सहित कई केंद्रीय मंत्री मोर्चा संभाले हैं। आज छिंदवाड़ा जिले के चौरई में सभा करने स्मृति इरानी पहुंचीं। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा ….

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी चौरई पहुंचीं, उन्होंने गुड़ मंडी में भाजपा प्रत्याशी लखन वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाई, वहीं उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के पास जब सत्ता थी तब उन्होंने कभी गरीब के बेटी के कन्यादान की व्यवस्था नहीं की। कांग्रेस के शासन में पहले बड़े कारोबारियों को लोन मिलता था, आज मोदीजी के कहने पर रेहड़ी वालों को लोन मिल रहा है। उन्होंने साफ कहा है कि रेहड़ी वालों को लोन मिलना चाहिए। मप्र में ग्यारह लाख ऐसे लोगों को स्वनिधि का सम्मान मिला है।

केन्द्रीय मंत्री इरानी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने मुफ्त इलाज दिया, घर दिया, जमीन दी। मप्र में 1 लाख 25 हजार को पट्टा मिला है। कांग्रेस का दामाद है जो किसानों की जमीन खा जाता है, वहीं यहां शिवराज है, जो गरीबों को जमीन बांट रहा है। ये फर्क है। जब केंद्र में सोनिया गांधी रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाती थीं उस समय 1250 रुपये में सिलेंडर मिलता था। जब मैडम के पास रिमोट कंट्रोल था तो उन्होंने कह दिया था राम मन्दिर नाम की कोई चीज नहीं थी, और अब  मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं सब। स्मृति इरानी ने कहा कि यदि आप राम भक्त हो तो 17 तारीख को कमल की फूल की बटन दबाना और भाजपा को जिताना।