मौजूदा 67 विधायकों में से 37 को फिर से मौका ..

प्रदेश भाजपा ने 92 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अभी भी दो सीट गुना और विदिशा सीट पर किसी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। भाजपा अब तक 228 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी ने 6 मंत्रियों के टिकट दिया है। जबकि 3 मंत्री ओपीएस भदौरिया, यशोधरा राजे सिंधिया और गौरीशंकर बिसेन के नाम इस सूची में नहीं हैं। बिसेन की जगह उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया गया है। पांचवी लिस्ट में मौजूदा 67 विधायकों में से 37 को फिर से मौका मिला है, जबकि 3 मंत्रियों समेत 29 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इस लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट दिया है….

इंदौर-3 सीट से पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह राकेश गोलू शुक्ला को मैदान में उतारा गया है। जबकि डॉ अंबेडकर नगर महू सीट से मंत्री उषा ठाकुर फिर मैदान में हैं। पार्टी ने बुरहानपुर सीट से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को मैदान में उतारा है। जबकि पूर्व मंत्री माया सिंह को ग्वालियर को फिर टिकट दिया है। जोबट में विधायक सुलोचना रावत की जगह उनके बेटे विशाल रावत को टिकट दिया। बड़वाह से कांग्रेस के वर्तमान विधायक सचिन बिरला को टिकट दिया। वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।

धार से वर्तमान विधायक नीना विक्रम वर्मा और दमोह से पूर्व विधायक जयंत मलैया को टिकट दिया है। जबकि उज्जैन से पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय को आलोट सीट से टिकट मिला है। होशंगाबाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा को टिकट। कांग्रेस ने इस सीट से उनके भाई गिरिजाशंकर शर्मा को उतारा है।

भाजपा ने नागौद से पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वे पहली बार 1977 में इसी सीट से विधायक बने थे। दमोह सीट से फिर पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया फिर मैदान में हैं। 2018 का चुनाव मलैया कांग्रेस के राहुल लोधी से हार गए थे। गुढ़ सीट पर पार्टी ने वर्तमान 75 वर्षीय विधायक नागेंद्र सिंह फिर भरोसा जताया है। भाजपा ने सेमरिया से वर्तमान विधायक केपी त्रिपाठी पर ही भरोसा दिखाया है।