कमलनाथ राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे..

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच अब कमलनाथ राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कमलनाथ दो मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर पहुंचेंगे और फिर दो मार्च से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। फिर पूरी यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में छह मार्च तक शामिल रहेंगे….

प्रदेश में आदिवासी वर्ग को साधने के लिए राहुल गांधी यात्रा के दौरान अलग-अलग वर्ग से चर्चा करेंगे। इसमें शिवपुरी में राहुल आदिवासी वर्ग से संवाद करेंगे। बता दें प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें है। इनमें से 6 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस इस वोट बैंक को लोकसभा चुनाव में अपने से छिंटकने नहीं देना चाहती है। वहीं, भाजपा भी आदिवासी वोटरों को साधने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से की अपील 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं। अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी जी का संबल और साहस बनें। हम और आप मिलकर अन्याय के खिलाफ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुंचायेंगे। मिडिया रिपोर्ट