पूर्व विधायक ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा ..

प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों में रोजाना कुछ न कुछ घट रहा है ! कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों की निगाहें ग्वालियर अंचल पर टिकी हुई है ! और दोनों ही पार्टियों के बीच शाह और मात का खेल चल रहा है ! इसी कड़ी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में एक बार फिर से झटका लगा है।

कभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी रहे पूर्व विधायक ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व विधायक मदन कुशवाहा ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आमसभा के दौरान पूर्व विधायक और भाजपा नेता मदन कुशवाहा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें शॉल और श्रीफल देकर पार्टी में स्वागत किया और उनकी मंच से तारीफ की।