फ्रीजर में रखे शव को चूहों ने कुतरा ..

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल है ! जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नही निभा रहे है ! आये दिन कोई न कोई घटना सरकार के प्रबंधन की पोल खोल कर रख देती है ! इसी कड़ी में की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया अस्पताल की मरचुरी में कुप्रबंधन औरलापरवाही का मामला सामने आया है। जहां शव को चूहों ने कुतर डाला।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जांच के आदेश दिए हैं तो वहीं कांग्रेस ने तंज कसा है।

जानकारों के मुताबिक  50 वर्षीय आरबी सिंह का निधन हो गया था और उनके शव को मरचुरी में रखा गया था। शव को जब मरचुरी से बाहर निकाला गया तो दोनों कान से खून का रिसाव हो रहा था, जिससे यह बात सामने आई कि डीप फ्रीजर में रखे शव को चूहों ने कुतरा है। वही जिम्मेदार लोग मुहं छिपाते नजर आए ….