कांग्रेस के पास नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए सांसद नहीं..

पांढुर्णा. लोकसभा चुनाव 2024  में पहले चरण की वोटिंग का वक्त नजदीक आ गया है. राजनीतिक…

हमने जो विकास पंद्रह माह में किया वो भाजपा बीस साल में भी नहीं कर पाई- नकुलनाथ

मेरे पिता आदरणीय कमलनाथ जी ने युवा अवस्था से लेकर आज तक लगातार जिले के विकास…

खाद की बोरियों से हटाई जाये प्रधानमंत्री की फोटो : कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ 

छिन्दवाड़ा:- लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का भाजपा के द्वारा लगातार खुला उल्लंघन किया जा रहा है! किसानों को बांटी जा रही खाद की बोरियों पर प्रधानमंत्री का फोटो लगा हुआ है, इसे हटाकर खाद वितरित की जानी चाहिये थीं, प्रशासनिक तंत्र की ओर से भाजपा को लाभ पहुंचाने की मंशा इसमें साफ जाहिर हो रही है। कांग्रेस युवा विधि प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष अधिवक्ता शेख हनीफ के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम दी शिकायत में उल्लेख किया है कि लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 16 छिन्दवाड़ा में किसानों को जो खाद उपलब्ध कराई जा रही है उसकी बोरियों पर प्रधानमंत्री की फोटो लगी हुई है यह भाजपा के प्रचार का तरीका है साथ ही आचार संहिता का खुला उल्लंघन भी है। आचार संहिता के दौरान किसी भी शासकीय समितियों के द्वारा किसी भी राजनीतिक पार्टी का प्रचार प्रसार नहीं कर सकते। इसी प्रकार अनेकों समितियों में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फोटो लगे हुये कैंलेंडर भी लगे हुये हैं जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता ने तत्काल खाद की बोरियों से प्रधानमंत्री की फोटो हटाने व समितियों से कैलेंडर हटाकर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपी शिकायत में उल्लेख किया है कि भाजपा नाबालिग बच्चों से चुनाव का प्रचार करवा रही है साथ ही उनकी फोटो खींचकर भाजपा प्रत्याशी के सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली जा रही यह नियमों के खिलाफ है। उन्होंने इस मामले में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर दोषियों को हिरासत में लेने की मांग की है। सम्पूर्ण शिकायतें मय प्रमाण प्रस्तुत की गई है।

आचार संहिता का उल्लंघन, तीन लोगों पर मामला दर्ज..

छिंदवाडा लोकसभा चुनावों की चर्चा पूरे प्रदेश में जोरों पर है ! चुनावी सरगर्मीयों के चलते…

दो सड़क हादसों में एक की मौत ..

छिंदवाड़ा में दो सड़क हादसों में एक मौत हो गई। दो बाइक्स आमने-सामने से टकराई, जिससे…

छिंदवाड़ा में एक ही परिवार का राज नहीं चलेगा : शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू जी के…

उन्हें डर है कि यहां कमलनाथ है ….

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के लिए परासिया विधानसभा के चांदामेटा में जनसभा…

शिवराज तीन जगह जनसभा को संबोधित करेंगे..

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  की लोकप्रियता को चुनावों में भुनाने के लिए कल…

आदिवासी अंचल के विकास में मैंने कोई कमी नहीं छोड़ी : कमलनाथ

अमरवाड़ा ही नहीं जिले के आदिवासी अंचल के अंतिम छोर तक सड़क का निर्माण व विद्युतीकरण के कार्य किये, पेयजल व सिंचाई हेतु तालाब व जलाशय का निर्माण कराया ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने तभी ही तो किसान का बेटा शहर जाकर अच्छी पढ़ाई कर पायेगा ! आप सभी के प्यार और सहयोग से मैं मुख्यमंत्री बना तो पहली किश्त में छिन्दवाड़ा के 80 हजार किसानों का कर्ज माफ किया और हजारों करोड़ रुपयों से अधिक की राशि छिन्दवाड़ा के विकास के लिये दी। ये उदगार मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अमरवाड़ा के पौनार में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अपने सारगर्भित उदबोधन में आगे कहा कि पिछले 44 वर्षों में मैंने जो विकास के कार्य कराये हैं वे सभी आप लोगों के सामने हैं। अगर मैं अमरवाड़ा की बात करूं तो यहां नवोदय विद्यालय, सौ बिस्तरों का अस्पताल, शासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालय , अम्बुजा सीमेंट का स्किल सेंटर के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। अमरवाड़ा व हर्रई विकासखण्ड को नरसिंहपुर नेशनल हाईवे से जोड़ने के साथ ही आंतरिक सड़कों का निर्माण, सौ बिस्तरों का अस्पताल, वनोपज को नई पहचान, हर्रई में 123 केवी का विद्युत स्टेशन, गौरपानी, पटनिया व कोहपानी सहित अन्य स्थानों पर जलाशय का निर्माण, आंचल कुण्ड धाम का विस्तार व हर्रई से तामिया रोड का निर्माण हुआ है। यह सबकुछ आप लोगों के सहयोग से ही पूर्ण हो पाया है किन्तु आगे भी बहुत कुछ करना शेष है जिसके लिये हम सभी एकजुट होकर साथ-साथ चलना होगा तभी हम अपने आदिवासी अंचलों का और विकास कर पायेंगे। मैं, आप और नकुलनाथ साथ मिलकर विकास की इस यात्रा को और आगे बढ़ायेंगे। जैसा प्यार और विश्वास आप लोगों ने मुझे दिया है वहीं प्यार और विश्वास नकुलनाथ को भी दें साथ ही 19 अप्रैल को पंजे की बटन दबाकर पुन: नकुलनाथ को विजयी बनायें। पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि मैंने जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये तकनीकी शिक्षा दिलाने के प्रयास बहुत पहले ही कर दिये थे। जिला मुख्यालय पर अनेक स्किल सेन्टर संचालित हो रहे हैं जहां से पांचवी अथवा आठवीं उत्तीर्ण युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ सकता है। इतने स्किल सेन्टर देश के किसी अन्य जिले में नहीं है। यह हमारे छिन्दवाड़ा के लिये गर्व का विषय है। हम आगे भी विकास को इसी रफ्तार से जारी रखेंगे। आयोजित जनसभा में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

मैं नेता नहीं आपके परिवार की बेटी-बहू हूं- प्रियानाथ

लोकसभा निर्वाचन छिन्दवाड़ा में मतदान को लेकर अब कुछ दिन ही शेष बचे है ! राजनैतिक…