“गजेंद्र सिंह नागेश” सहित 27 अफसर IAS बनाए गए ..

19 मई को राज्य प्रशासनिक सेवा से कुल 33 अफसरों की डीपीसी हुई , जिसमे से 27 अफसरों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और सिनियरटी को देखते हुए आज भारत सरकार ने अधिसूचन जारी करते हुए 27 अधिकारीयों को Ias से नवाजा है ! जिसने तत्कालीन छिंदवाडा जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश और जिले में एडिशनल कलेक्टर रहे अनुराग सक्सेना भी पदोन्नत हुए है …. 

 भारतीय प्रशासनिक से करते हुए, भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नतिद्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के विनियम9(1) और नियम 3 के साथ पठित भारतीय प्रशासनिक सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954, राष्ट्रपति उक्त विनियम के विनियम 5(1) के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। भारत सरकार के नियम 5(1) के तहत वर्षवार चयन सूची 2021 एवं 2022 को आगामी आदेश तक परिवीक्षा पर रखने तथा उन्हें मध्य प्रदेश कैडर में आवंटित करने हेतु राज्य शासन से परामर्श किया जायेगा।

प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियम, 1954- चयन सूची 2021 (1.1.2021 से 31.12.2021के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध) राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अफसर IAS बनाए गए हैं। भारत सरकार ने गुरुवार को इसकी सूची जारी कर दी है। जिसमें राजेश कुमार जैन, प्रमोद कुमार शुक्ला, गजेंद्र सिंह नागेश, प्रताप नारायण यादव, अनुराग सक्सेना समेत 27 अफसरों के नाम शामिल हैं।

आईएएस बनने वाले अधिकारियों में राजेश कुमार जैन, प्रमोद कुमार शुक्ला, गजेंद्र सिंह नागेश, प्रताप नारायण यादव, अनुराग सक्सेना, मालिका निगम नागर, सपना पकंज सोलंकी, मंजूषा विक्रांत राय, अजीजा सरशार जफर, संघमित्रा गौतम, संजना जैन, सुचिस्मिता सक्सेना, कीर्ति खुरासिया, जगदीश कुमार, दिशा प्रणय नागवंशी, देवेन्द्र कुमार नागेंद्र, मनोज सरियाम, जीएस धुर्वे, रामप्रकाश अहिरवार, संदीप केरकेट्टा, अंजली जोशेफ, रेखा राठौर, नवील कुमार धुर्वे, सोजान सिंह यादव, वंदना शर्मा, अर्चना सोलंकी शामिल हैं।