कांग्रेस की सूची में आ सकते है 110 से 130 नाम ..

प्रदेश की विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति में कांग्रेस ने 60 नामों पर चर्चा की। कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन कल रविवार को जारी हो सकती है। इसमें 110 से 130 नाम हो सकते है। इसमें 60 से 70 मौजूदा विधायकों के नाम भी शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके बाद 20 अक्टूबर से पहले सभी सीटों पर नाम घोषित करने का दावा किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस की पहली सूची नवरात्रे के पहले दिन जारी होगी। 

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ समेत अन्य सीईसी के सदस्य शामिल होंगे, जो बाकी उम्मीदवारों के नामों पर विचार करेंगे।

जानकारों के मुताबिक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को भी कांग्रेस ने टिकट देने जा रही है। इसमें खातेगांव से पूर्व मंत्री दीपक जोशी, बदनावर से भंवरसिंह शेखावत, शिवपुरी से वीरेंद्र रघुवंशी, मुंगावली से यादवेंद्र सिंह यादव, जावद से समंदर सिंह पटेल, दतिया से अवधेश नायक, सुरखी से राजकुमार धनोरा, रैंगाव से देवराबागरी या वंदना बांगरी को टिकट मिल सकता है। सभी को इन्तजार है सूची के सामने आने का ….