स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती और नारी शक्ति सावित्री फुले की पुण्यतिथि ..

पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी की 77 वीं जयंती और नारी शक्ति प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला..
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने इस अवसर पर दोनांे विभूतियांे के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री पद पर रहते हुए देश की जनता के लिये सराहनीय कार्य किये। वहीं महान समाज सुधारक, आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और वचिंत वर्ग को समानता के सूत्र में बांधने वाली नारी सशक्तिकरण की प्रतीक स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले संपूर्ण समाज के लिए एक प्रेरणा के रूप में रही है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, प्रवक्ता अजयसिंह यादव, सुश्री संगीता शर्मा, राजकुमार सिंह, आनंद जाट, योगेश गुप्ता, गीता मिश्रा, राजलक्ष्मी नायक, सुश्री भारती बाथम, सै. मुजफ्फर अली, ज्योति पटेल, आंचल आठ्या, शीतल मालवीय, मुईनउद्दीन सिद्वीकी, अशोकसिंह पैगाम, रईस बबलू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका व महान समाज सुधारक थी-राजेंद्र डोंगरे

आज छिन्दवाडामें राष्ट्रीय महासंग ओ.बी.सी.एस.टी.एस. सी.मायनोरीटी नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष राजेंद्र डोंगरे ने बताया की देश पहिली शिक्षिका महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमे उपस्थित रास्ट्रीय महासंग के संगरक्षक व मध्य प्रदेस आदिवासी परिषद के जिला अध्यक्ष बालाराम परतेती व रास्ट्रीय महासंग जिला अध्यक्ष प्रेम नारयण उइके उन्हें याद करते हुवे पुष्पांजलि अर्पित की।राष्ट्रीय महासंग नगर निगम छेत्र के अध्यक्ष राजेन्द्र डोंगरे ने सावित्री बाई फुले को याद करते कहा महान समाज सुधारक देश की पहिली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले जिन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले जी के साथ महिला अधिकारो एवम शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य किया

मध्य प्रदेस के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सावित्री बाई फुले की भव्य प्रतिमा छिंदवाड़ा शहर में स्थापित करने की मांग की है।महासंग ने उसके बाद 2 मिनिट का मौन धारक रखकर सावित्री बाई फुले को श्रधासुमन अर्पित की इस अवसर पर राष्ट्रीय महासंग के जिला संगरक्षक बालाराम परतेती जिला अध्यक्ष् प्रेम नारायण उइके जिला प्रवक्ता विनोद चौरे,हरी पटेल,इंद्र भूषण धुर्वे,राम पाल सोमकुवर एवम संजय शेंडे व अन्य मौजूद रहे।