भोपाल पहुंचीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ..

विधायकों की खरीद-फरोख्त पर सियासत, गृहमंत्री नरोत्तम बोले- कमलनाथ ने विधायकों को ट्रेनिंग नहीं दी :गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  , स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री विश्वास सारंग ने मुर्मू का स्वागत किया। NDA और अन्य समर्थक दलों की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दोपहर करीब 3:30 बजे भोपाल पहुंची हैँ। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनका स्वागत किया..

इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि हमारी प्रत्याशी 100 प्रतिशत जीतने वाली हैं। यशवंत सिन्हा 100 प्रतिशत हारने वाले हैं। यह दोनों बातें स्पष्ट हैं।

विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपाें को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम ने कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- कमलनाथ ने अपने विधायकों को ट्रेनिंग नहीं दी। सब अलग-अलग भाव बता रहे हैं, उनको ट्रेनिंग देना चाहिए थी कि एक ही भाव बोलो। जब यह सत्ता में थे, तब यह कहते थे कि हमारे विधायक खरीदे जा रहे हैं। अब विपक्ष में आ गए तो भी कहे जा रहे हैं। कमलनाथ ने विधायकों पर फॉर सेल का टैग लगा दिया है। राष्ट्रपति के उम्मीदवार सिन्हाजी से ही कहलवा दिया।

 

 

नरोत्तम ने कमलनाथ को चुनौती भी दे डाली कि आपको अपने विधायकों पर शंका हो रही है तो सूची जारी कर दो अथवा आओ हमारे साथ चलो, यदि आपके पास एक भी प्रमाण है तो रिपोर्ट लिखाते हैं। साथ नहीं चल सकते तो प्रेस को जारी कर दो। नरोत्तम ने सवाल किया कि कांग्रेस झूठ की राजनीति कब तक करेगी। यह हमारे समझ से परे है। विधायिका को बदनाम करने का काम कांग्रेस कब तक करेगी। यह मूल विषय है।

 

 

मप्र के जनजातीय समाज ने कमलनाथ से मुलाकात कर मुर्मू के लिए समर्थन मांगा, कांग्रेस आरोप लगाए तो मान लेना वो हार रही है
पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नरोत्तम ने कहा कि जहां कांग्रेस हारेगी, वहां वो अपने सिर पर लेने की जगह सिर तलाशती है। विधानसभा हार जाए तो ईवीएम ने हरा दिया। केस हार जाए तो न्यायपालिका पर सवाल। स्वभाविक रूप से जब यह आरोप लगाए तो यह मान लेना कि कांग्रेस हार रही है।