जिला पंचायत में 15 में से 10 से ज्यादा भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत ..

पंचायत चुनाव के परिणाम की घोषणा हो चुकी है। नर्मदापुरम जिला पंचायत में 15 में से 10 से ज्यादा पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत दर्ज हुई है।जिपं चुनाव में सबसे अधिक 17702 वोट के बड़े अंतर से वार्ड नंबर 7 की प्रत्याशी शगुनबाई शोभाराम चौरे ने जीत दर्ज की। उन्हें 24815 वाेट मिले। सबसे कम वोट से का अंतर वार्ड नंबर 14 की सदस्य याेजनगंधा सिंह जुदेव का रहा। 772 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। योजनगंधा भाजपा से जिपं अध्यक्ष की दावेदार है….

नवनिर्वाचित सदस्यों में सबसे कम और युवा सदस्य वार्ड नंबर 6 से शिवा महेंद्र सिंह राजपूत है। 31 साल के सदस्य शिवा राजपूत डोलरिया के रहने वाले है।

उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनील चौधरी को मात दी। 3383 वोट से विजय दर्ज की। वे किसी भी दल के प्रत्याशी नहीं है।

कलेक्टर कार्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह 10.30बजे जिला पंचायत सदस्य चुनाव के मतों का सारणीकरण शुरू हुआ। साथ ही परिणाम की घोषणा की गई। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ मनोज मनोज सरयाम, डिप्टी कलेक्टर मोहिनी शर्मा ने सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किए जा रहे है।

 

 

शिवा राजपूत। सबसे कम के युवा जिपं सदस्य है।
शिवा राजपूत। सबसे कम के युवा जिपं सदस्य है।
जिला पंचायत सदस्य नर्मदापुरम में विजेता सदस्यों की सूची

वार्ड का नंबर और नाम आरक्षण किस पार्टी के समर्थक विजेता जीत का अंतर
वार्ड नंबर 1 अनारक्षित मुक्त   भाजपा अजीत मंडलोई 2723
वार्ड नंबर 2 अजजा महिला   भाजपा मधु पति सुभाष धुर्वे 4536
वार्ड नंबर 3 अजजा पुरुष   कांग्रेस राधाबाई पटेल 3016
वार्ड नंबर 4 ओबीसी महिला   भाजपा ज्योत्सना पति ब्रजकिशोर पटेल 4883
वार्ड नंबर 5 अजजा महिला   भाजपा सीमा कास्दे की जीत 2648
वार्ड नंबर 6 अनारक्षित मुक्त स्पष्ट नहीं शिवा राजपूत 3383
वार्ड नंबर 7 अनारक्षित महिला   भाजपा शकुनबाई/शोभाराम पटेल चौरे 17702
वार्ड नंबर 8 अनारक्षित मुक्त   भाजपा उमेश यादव 4247
वार्ड नंबर 9 अनारक्षित पुरुष   कांग्रेस हाकम सिंह गुर्जर 4596
वार्ड नंबर 10 ओबीसी पुरुष   कांग्रेस दौलतराम पटेल 2970
वार्ड नंबर 11 अनारक्षित महिला   भाजपा बुदकुंअर पति मनोहरलाल बैंकर 7543
वार्ड नंबर 12 अजा महिला स्पष्ट नहीं गीताबाई हीरालाल राठोरिया 3179
वार्ड नंबर 13 अजा पुरुष   भाजपा ब्रजकिशोर पठारिया 8912
वार्ड नंबर 14 अनारक्षित महिला   भाजपा योजगगंधा पति महेंद्र सिंह जुदेव 772
वार्ड नंबर 15 अनारक्षित महिला   भाजपा भागवती बाई पति रमेश 2065
नर्मदापुरम में गांव की सरकार के नतीजे:जिपं में बीजेपी की बढ़त, कुर्सी पर कब्जा रहेगा बरकरार, सरपंचों को मिलेगी कमान