बारिश का कहर 8 बहे 3 की जल समाधि ..

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब आफत का सबब बनती जा रही है ! इस साल बारिश की वजह से अनेक परिवारों के सदस्यों को असमी काल के गाल में समा गये है ! और अब भी अनवरत बारिश का कहर जारी है ! प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। उफनती नदी-नालों में आठ लोगों के बहने का समाचार है। छिंदवाड़ा में दो युवक तो भोपाल में एक युवक पानी में बह गया। बैतूल में पुलिया पार कर रहे तीन लोग बह गए, जिसमें से दो के शव बरामद किए गए हैं। इंदौर में दो लोग बहे हैं। भारी बारिश के चलते रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली कई गाड़ियां प्रभावित हुई हैं…. 
जानकारी के अनुसार प्रदेश में जोरदार बारिश जारी है। अगले 24 घंटों में भी कई संभागों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी है।छिंदवाड़ा में भी तेज बारिश लगातार जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं। जिले के चांद इलाके के भाजीपानी में रपटा पार कर रहा 35 वर्षीय ओमप्रकाश साहू नामक युवक बह गया। वह नजदीकी ग्राम खापा जाने के लिए निकला था।

ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह बह गया। तलाश जारी है। उधर चंदनगांव में रहने वाला जीतेश पिता बिंदेश्वर लोखंडे (27) खेत पर रहता था। खेत के पास बह रही नहर में वह बह गया। घंटों की मशक्कत के बाद डेढ़ किमी दूर उसका शव मिला है। 

भोपाल में बुधवार को 6 घंटे में ढाई इंच बारिश हुई। कलियासोत डैम के गेट खुलने से एक युवक बह गया। बताया जा रहा है कि वो मछली पकड़ने गया था। हालांकि दो घंटे की तलाश के बाद उसे ढूंढ लिया गया। इंदौर में चंदन नगर इलाके में एक युवक नाले में बह गया, तो वहीं बाणगंगा इलाके में भी एक महिला के नाले में गिरने की खबर सामने आई। दोनों की तलाश की जा रही है।

बैतूल के मुलताई इलाके में खड़पड़ा नदी पार करते समय बाढ़ में तीन लोग बह गए थे। इसमें एक युवक, एक बच्ची और एक महिला शामिल थी। बुधवार देर शाम  महिला और उसकी मासूम बेटी के शव नदी में कई किमी दूर मिले हैं। जबकि युवक संजय का कोई पता नहीं चला है। मिडिया रिपोर्ट