पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हॉस्पिटल में भर्ती………….

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को स्वास्थ्य कारणों के चलते  गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आज अचानक दोपहर में उन्हे सांस लेने में तकलीफ और तेज बुखार आने लगा। इसके बाद उन्हें मेदांता ले जाया गया।  उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सीय बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से कमलनाथ को भर्ती किया  , हालांकि, करीबियों का कहना है, वे रुटीन टेस्ट के लिए यहां आए थे, जहां डॉक्टरों ने बेड रेस्ट की सलाह दी है।

ज्ञात हो  कि कमलनाथ दिल्ली दौरे पर थे। वे 6 सितंबर को भोपाल आकर संगठन की बैठक लेने वाले थे। ऐसे में अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका भोपाल दौरा रद्द हो गया है। संगठन की बैठक भी स्थगित कर दी गई है।ज्ञात हो  कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इससे दो माह पहले भी मेदांता अस्पताल में एडमिट किए गए थे।  5 दिन के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटे थे। हालांकि, इस बार भी उनके करीबियों का कहना है, वे माइनर टेस्ट के लिए गए हैं। पूरी तरह से स्वस्थ हैं।