दीवानगी ऐसी की करवाने लगा लिंग परिवर्तन ..

प्रेम प्रसंग के अनेको किस्से आपने सुने होंगे परन्तु हम जो आपको अब पढाने जा रहे है इसे जानकर आप सन्न जो जायेंगे की व्यक्ति अगर किसी के साथ सच्चा प्रेमा करता है तो वह आपने प्रिय के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है ! ऐसे ही एक युवक की दीवानगी ने उसे आपने सेक्स परिवर्तन तक के लिए उतारू कर दिया ! दीवानगी ऐसी की अपने प्रिय का संग न छूटे ….

प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ रहने के लिए इतना आतुर हो गया की उसने अपना सेक्स चेंज करवाने की ठान ली और चिकित्सीय परामर्श ले ट्रीटमेंट भी चालू कर दिया। मामला कुछ यूं है कि युवक दिल्ली की मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करता है। वहां उसे महिला मित्र से प्यार हो गया और उसने अपना लिंग परिवर्तन का फैसला लिया। वह अपनी कंपनी में काम करने वाली एक 30 साल की महिला से प्यार करता है। महिला के पति की दो साल पहले कोरोना की मौत हो गई है। उसकी एक बेटी भी है।

युवक ने जब उस महिला को शादी करने का प्रस्ताव रखा तो महिला ने मना कर दिया। उसने कहा कि उसका पति उसे बहुत प्यार करता था और उसका बहुत ख्याल रखता था। वह उसके अलावा किसी और को पति के रूप में नहीं देख सकती। वहीं युवक भी उसके साथ रहने के लिए अड़ा रहा। अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा कि वह लड़की बन जाए। इसके बाद युवक ने डॉक्टर से संपर्क किया। लिंग परिवर्तन कराने के लिए पहले स्टेप में हॉर्मोनल चेंज करने के लिए दवाई ली। वह करीब एक महीने से यह दवाई ले रहा था। इसके कारण उसमें काफी बदलाव आ गए हैं। पहले स्टेप में उसकी बॉडी में हॉर्मोनल चेंज आ चुके हैं। इससे वह लड़कियों जैसा व्यवहार करने लगा।

इकलौते बेटे के व्यवहार में अचानक आए बदलाव के बाद फैमिली ने पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ। युवक के माता-पिता ने उसकी काउंसलिंग करवाई। फिर भोपाल की एडवोकेट सरिता राजानी के पास पहुंचे। काउंसलर एडवोकेट सरिता ने उनकी गुहार पर लड़के और महिला की छह स्टेप की काउंसलिंग की। युवक का लिंग परिवर्तन करने का ट्रीटमेंट फिलहाल बीच में रोक दिया गया है।

काउंसलर ने इस संबंध में महिला से भी बात की गई। उसने बताया कि लड़का उसे दीवानों की तरह प्यार करता है। वह अपने निर्णय को लेकर किसी की सुनने को तैयार नहीं है। वह मेरी बात ही नहीं सुन रहा है। मैं अपने पति को ही पति के रूप में मानती हूं।

काउंसलर सरिता ने बताया कि 32 साल का युवक घर में इकलौता बेटा है। उसके पिता क्लास वन ऑफिसर की पोस्ट से रिटायर्ड हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले संपर्क किया। बताया कि उनके बेटे ने एक महिला की खातिर जेंडर चेंज कराने का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। समय मिलने पर उसके माता-पिता काउंसलर से मिलने भोपाल पहुंचे। युवक के पिता ने बताया कि करीब डेढ़ महीने से उनके बेटे में काफी परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। वह अकेला रोता था। उसे गुस्सा बहुत आने लगा, चिढ़ने लगा , उससे जब इस बारे में पूछा, तो वह कुछ नहीं बोल रहा था। पत्नी ने बेटे से प्यार से पूछा तो उसने जो कुछ बताया, उसके बाद से उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

ट्रीटमेंट की शुरुआत ‘हार्मोनल थेरेपी’ से की जाती है। यानी जिस हार्मोन की जरूरत है वो दवाओं और इंजेक्शन के जरिए शरीर में पहुंचाया जाता है। इसके बाद सर्जरी की तैयारी होती है। इसमें तकरीबन 5-6 घंटे लगते हैं। इस दौरान ब्रेस्ट, जननांगों और चेहरे पर काम किया जाता है। सर्जरी कराने वाले की उम्र कम से कम 20 साल होनी चाहिए। ऑपरेशन के बाद कम से कम एक साल तक हार्मोनल थेरेपी जारी रहती है।

साभार : मिडिया रिपोर्ट