देश के दूसरे सबसे बड़े संक्रमित राज्य केरल में असुरक्षित हैं छिंदवाडावासी , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ से छिंदवाड़ा वापसी की गुहार , हर्रई के इन ग्रामीणों की अब तक शासन प्रशासन ने नहीं ली सुध ,जनप्रतिनिधियों की यह कैसी रहस्यमय चुप्पी❓
संपूर्ण विश्व सहित देश में हाहाकार मचा चुका कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है, और इस संकट में छिंदवाड़ा के हर्रई आदिवासी अंचल के 110 व्यक्ति सुदूर प्रांत केरल के कोल्लम जिले में फंसे हुए हैं। इन व्यक्तियों के द्वारा छिंदवाड़ा स्थित अपने समस्त संबंधी रिश्तेदारों से संपर्क कर उन्हें वापस अपनी सरजमीं पर बुलाने के लिए निवेदन किया गया है, लेकिन चारों ओर से उन 110 लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है। अब उनको अपना भविष्य को लेकर खासी चिंता हो रही है। केरल के कोल्लम जिले में फंसे इन 110 लोगों ने इस संवाददाता से फोन पर हुई चर्चा के दौरान कहा कि वह हर्रई आदिवासी अंचल से रोजगार हेतु केरल में बेकरी में केक निर्माण का कार्य करते हैं, लेकिन बीते दिनों से कोरोना संकट के चलते यहां की बैकरियों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है, तब ऐसी परिस्थितियों में इन कारीगरों का जीना दुश्वार हो चला है। छिंदवाड़ा जिले के यह 110 लोग वहां बुरी तरह फस चुके हैं। इनका रहना, खाना, भोजन की बड़ी समस्याएं उभर कर आ रही है, तब ऐसी स्थिति में छिंदवाड़ा का जिला प्रशासन और हर्रई का स्थानीय प्रशासन भी उन्हें कोई सुविधाएं मुहैया नहीं करा पा रहा है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। जिले के जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान इस ओर अब तक नहीं गया है कि वह अपने जिले के इन 110 बेकरी के कारीगरों को वापस अपने छिंदवाड़ा जिले में ले आए। इसके लिए यह जरूरी है कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ को व्यक्तिगत रूप से ही पहल करनी होगी, तब ही इन 110 कामगारों को सुरक्षित सकुशल छिंदवाड़ा लाया जा सकता है। अन्यथा वह 110 लोग ईश्वर के सहारे ही अपना भविष्य तय होने की स्थिति में आ चुके हैं। अब देखना है कि जिला प्रशासन और जिले के ताकतवर राजनेता और जनप्रतिनिधिगण इस दिशा में क्या सार्थक पहल कर पाते हैं।
🔵केरल में फंसे हर्रई ग्रामीण अंचल के नागरिकों के नाम और मोबाइल नंबर👇
1.रत्नेश डेहरिया जुन्नारदेव 9770642227 22.अनिल उइके ग्राम पठारा(हर्रई)7828238203
2.अशोक डेहरिया ग्राम नवलपुर(हर्रई) 9074404673 23.रामकुमार नावरेती ग्राम बालघोघरा (हर्रई)6304605270
3.विकाश डेहरिया ग्राम नवलपुर(हर्रई) 7974203417 24.रूपलाल उइके ग्राम बालघोघरा(हर्रई) 7067899719
4.आशीष डेहरिया ग्राम नबलपुर( हर्रई) 9770346092 25.पुनीत डेहरिया ग्राम तेंदूखेड़ा (हर्रई) 9754164908
5.शिवम डेहरिया ग्राम नबलपुर (हर्रई) 6266984904 26.सुरेश डेहरिया ग्राम तेंदूखेड़ा(हर्रई) 6238229156
6.रंजीत ठाकुर ग्राम नबलपुर(हर्रई) 6282858619 27.राजेश पन्द्राम ग्राम हड़ई(हर्रई) 6267354068
7.अनिल उइके ग्राम हरनभटा (हर्रई) 6235417298 28.प्रदीप उइके ग्राम सोंधनी(हर्रई) 6264667145
8.दशरथ मर्सकोले ग्राम मेहन्दा(हर्रई) 6260521118 29.टीकाराम डेहरिया ग्राम बिछुआ 8770846052
9.आनंद यादव ग्राम पठारा(हर्रई) 9284965268 30.आकाश डेहरिया ग्राम आदेगाँव सिवनी 7898546509
10.सचिन कमरे ग्राम पठारा (हर्रई) 9691358098 31.दीपक डेहरिया ग्राम जललापुर(नरसिंगपुर)7025043012
11.तमसलाल इवनाती ग्राम सुंदेसोदि (हर्रई)7489620309 32.रामसिंह धुर्वे ग्राम पटानिया (हर्रई) 9669141585
12.संजय परतेती ग्राम सिंगोड़ी(हर्रई)8815263646 33.राजकुमार धुर्वे ग्राम सिंगोड़ी(हर्रई) 7510165253
13. किशोरी पन्द्राम ग्राम तेंदनी(हर्रई) 9691144759 34. अरविंद उइके ग्राम मेहन्दा (हर्रई) 6264564329
14. अरविंद कुमार ग्राम बाँसुरिया(हर्रई) 6238570427 35. संतोष काकोडिया ग्राम बिनेकी (हर्रई) 6282985026
15.दीपक भलावी ग्राम घोघरी (हर्रई)7489184622 36. प्रीतकुमार धुर्वे ग्राम भैसादेहि (हर्रई) 8305855234
16.उमेश धुर्वे ग्राम पटानिया(हर्रई)9098679284 37 आशीष यादव मुर्गी टोला(हर्रई) 9399167221
17.रामकिशन उइके ग्राम हिरनभटा(हर्रई)6266617266 38.रमाकांत परतेती ग्राम सिंगोड़ी (हर्रई)
18.मुकेश धुर्वे ग्राम पटानिया(हर्रई)6263305597 39.देवेंद्र उइके हर्रई 7816059521
19.अभिषेक उइके ग्राम पटानिया (हर्रई) 6238786843 40. श्रीराम ग्राम बोरिया 7999332943
20.रामप्रकाश टेकाम ग्राम पटानिया (हर्रई) 6263891095 41.राजेश धुर्वे ग्राम सिरोंज (हर्रई) 7000426178
21.देवेंद्र भलावी ग्राम घोघरी(हर्रई) 9399248625 42.मोहित पन्द्राम बुढेना(हर्रई) 8590161703
जुन्नारदेव से तरुण बत्रा की रोपोर्ट ….