किसानो को खाद के ज्यादा दाम की कीमत विधायक खुद चुकाएंगी ….

किसानों के चेहरों पर ख़ुशी , अपनी विधानसभा क्षेत्र  के किसानों को ज्यादा दाम के खाद की कीमत खुद विधायक चुकाएंगी , विधायक रामबाई ने निर्णय लेकर सबको चौंका दिया ….जनता का ,जनता के लिए ,जनता द्वारा ,यही तो लोकतंत्र की परिभाषा है ! इसमें जनप्रतिनिधियों को जनता चुनती है , जनता के दुख-दर्द को जनप्रतिनिधि संबंधित मंचों पर रख उनके दुख-दर्द का निवारण करते हैं , यही लोकतंत्र की खुशबू है ! इसका सटीक उदाहरण जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि से देखने को मिले तो लोकतंत्र और पुष्पित पल्लवित होगा ! दुनिया में इसका नाम सम्मान के साथ लिया जाएगा ! जनता भी उसे अपने सर-माथे पर रखेगी ,सही मायने में जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए लोगों का ऐसा मानना है ….

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बसपा की चर्चित दबंग विधायक रामबाई सिंह ने अनोखा और जनहितकारी निर्णय लेकर सबको चौंका दिया है। इस निर्णय के बाद उनके इलाके के किसानों के चेहरों पर ख़ुशी साफ़ देखी जा रही है। दरअसल जिले में खाद संकट से जूझ रहे किसान सड़कों पर उतर आए हैं और लगातार सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रहें हैं। बाबजूद इसके सरकार के कानो में जूँ नही रेंग रही है ? इससे व्यथित क्षेत्र की बसपा विधायक रामबाई सिंह ने मोर्चा संभाला और सूबे की सरकार को खरी-खोटी सुनाई और एक अलग एक्शन में नज़र आईं !दरअसल जिले में किसानों को हो रही परेशानी के बीच जहां किसान लगातार धरने ,प्रदर्शन और चक्काजाम कर रहे हैं तो वहीं विधायक रामबाई ने खाद वितरण केंद्र में धावा बोला और किसानों के हुजूम के साथ उन्होंने वितरण केंद्र पर अफसरों को बुलाकर खरी-खोटी सुनाई।

किसानो ने जब विधायक को बताया की जो परम्परागत खाद वो अपने खेतों में डालते रहे हैं उसके बदले दूसरा खाद बमुश्किल उन्हें मिल रहा है और उसके दाम भी ज्यादा हैं तो विधायक रामबाई ने निर्णय लिया की उनकी विधानसभा क्षेत्र  के किसानों को जो ज्यादा रकम लग रही है उसे खुद विधायक चुकाएंगी। रामबाई ने बताया की उन्हें मिलने वाली विधायक स्वेच्छा अनुदान निधि से वो किसानो को पैसे देगी।