राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगमन ..

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को आज वायु सेना के विशेष विमान से राजधानी भोपाल आगमन हुआ। राष्ट्रपति का राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

राष्ट्रपति का जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर और श्री विष्णु खत्री सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राम कुंवर नौरंग सिंह गुर्जर ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, भोपाल कमिश्नर श्री मालसिंह भयड़िया, कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।