चुनाव अभी दूर है परन्तु दंगे शुरू हो गए हैं ..

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे दंगों को लेकर कहा कि यह दंगे कराए जा रहे हैं। कमलनाथ ने सवाल उठाते हुए कहा कि दंगे किस लिए हो रहे हैं ? पहले भी यह जुलूस निकलते थे फिर क्यों नहीं होते थे। कमलनाथ ने आगामी चुनावों से दंगों का कनेक्शन जोड़ते हुए कहा विधानसभा चुनाव छह महीने दूर है, लोकसभा चुनाव साल भर दूर है इसलिये दंगे शुरू हो गए हैं यह क्या हो रहा है, यह मैं पूछना चाहता हूं … 

कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय सुभाष यादव का जन्मदिन हर साल उनके गृह ग्राम में १ अप्रेल को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है ।  इस अवसर पर  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ खरगोन के बोरवा पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय सुभाष यादव की मूर्ति का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के समारोह में कांग्रेस के सभी छोटे बड़े नेताओं ने शिरकत करते हुए पार्टी में  एकजुटता दिखाई !
 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगे कहा कि अपने देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं रहा। हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है, भाई बनने की संस्कृति है। हालांकि जब पत्रकारों ने कमलनाथ से सवाल किया कि दंगे कौन करवा रहा है तब वे राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों पर इशारों में निशाना साधते हुए बोल उठे कि, यह पूछने की बात है  ?                               साभार मिडिया रिपोर्ट