नरोत्तम मिश्रा को छत्तीसगढ़ मंत्री ने दिया करार जबाब ..

बीते दिनों छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बहाने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा की  जहां कांग्रेस की सरकार है, नक्सली हमला कर रहे है। जहां भाजपा की सरकार वहां नक्सली मारे जा रहे है। इस पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने पलटवार कर कहा कि यह लोग मौका देखते है और रोटी सेकंने लग जाते हैं….

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दो सरकार हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस है वहां नक्सली हमला कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है यहां पुलिस हमलें में नक्सली मारे जा रहे है। मध्य प्रदेश में डेढ़ साल में आठ बड़े नक्सली ढेर हो गए है। इसलिए हॉक फोर्स को बधाई। मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार है। यहां पर कानून का राज है। कोई भी ऐसा व्यक्ति जो असंवैधानिक गतिविधि करता है, उसमें लिप्त रहता है। माफिया राज स्थापित करता है। नक्सली राज स्थापित करता है। उसे जड़ से उखाड़ दिया जाएगा।

नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने दी श्रद्धांजलि देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नरोत्तम सिंह को यह नही भूलना चाहिए कि यह केंद्र और राज्य सरकार का ज्वाइंट मूवमेंट है। हम लोग यह नहीं कहते कि अमित शाह जी यह नही कर रहे केंद्र सरकार यह नही कर रही है इसलिए ऐसा हो गया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह इनकी ही मानसिकता है। इनको हर चीज में राजनैतिक रोटीयां सेंकने का मौका दिखता हो तो सेंकने की कोशिश करते है।