वन कर्मियों ने प्रशस्ति पत्र लेने से किया इनकार ..

बीते दिनों विदिशा लटेरी में हुई वनकर्मियों के साथ घटना को लेकर वन कर्मियों में आक्रोश का माहौल है ! उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। उसके बाद कर्मचारियों ने बांधवगढ़ पार्क प्रबन्धन के सामने अपना विरोध दर्ज किया और प्रशस्ति पत्र लेने से इनकार कर दिया।जानकारों के मुताबिक बीते दिनों विदिशा लटेरी में 9 अगस्त को वन कर्मचारियों के साथ हुई घटना का विरोध दर्ज कराया गया है। जिसकी वजह से उन्होंने प्रशस्ति पत्र लेने से इनकार किया है….

वन कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि विदिशा लटेरी में 9 अगस्त को गलत तरीके से कर्मचारियों को जेल भेजा गया। जिसके विरोध में वन कर्मचारी उतर आए हैं।

विदिशा लटेरी में हुई वन्यकर्मियों के साथ घटना को सभी कर्मचारियों ने अधिकारियों के सामने रखी। उन्होंने जल्द से जल्द उनकी रिहाई की मांग की है। 

ज्ञात हो कि स्टेट फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर राजपत्रित एसोसिएशन मध्य प्रदेश ने कर्मचारियों को लेटर भेजकर वन सुरक्षा और उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रशस्ति पत्र न लेने की अपील की थी।