अब कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को ..

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र छिंदवाडा में पहुंच कर सनसनी मचा दी की आज दिल्ली में होने बाली वर्चुअल बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  का अध्यक्ष चुन लिया जाएगा ! परन्तु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का कयास  सही नही निकला और अब कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और मतगणना 19 अक्टूबर को होगी। इसको लेकर वर्किंग कमेटी की बैठक  वर्चुअल मोड में आयोजित की गयी थी ….

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के भविष्य और उसके अगले अध्यक्ष पर उठ रहे सवालों के बीच पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति  की बैठक हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी ने वर्चुअली रूप से शामिल होकर इस बैठक की अध्यक्षता की। गौरतलब है कि सोनिया गांधी इस समय मेडिकल चेकअप के लिए विदेश दौरे पर हैं और  राहुल और प्रियंका   भी उनके साथ हैं।बैठक में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष और पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर मंथन हुआ।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद 2019 के बाद से खाली है, कांग्रेस ने कुछ ही दिन पहले नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को टाल दिया था। हालांकि, अब तक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब तक कोई दावेदारी सामने नहीं आई है। सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। इस दौरान सोनिया गांधी ने गहलोत से कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने का आग्रह किया। हालांकि, गहलोत ने कहा है कि वह इस बारे में नहीं जानते और उन्हें खुद इस बारे में मीडिया से पता चला है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरा कर रहे हैं।