बजरंग दल को बताया गुंडों की टोली..

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज होने साथ ही नेताओं की जुबन विष वमन करने लगी हैं। प्रदेश के सभी जिलों में वरिष्‍ठ नेताओ के दौरे हो रहे हैं। इसी तारतम्य में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जबलपुर पहुंचे यहां उन्‍होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने यहां हिंदुत्‍व के बयान पर बखेड़ा खडा कर दिया है। साथ ही उन्‍होंने बजरंग दल को गुंडों की टोली बताया।दिग्गी राजा ने कहा कि जबलपुर के साथ अन्‍याय हुआ है। सागर में तीन कैबिनेट मंत्री है और जबलपुर में सूखा पड़ा है ..

बीते दिनों जबलपुर के कांग्रेस कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को लेकर उन्‍होंने बजरंग दल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गुंडों की जमात ने जबलपुर में कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तोड़फोड़ करने के लिए हमला किया था। उन्होंने कहा कि बजरंग दल की तुलना बजरंग बली से करना देवता का अपमान करने के समान है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आपको क्षमा मांगनी चाहिए।दिग्विजय कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के चुनावी वादे को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नफरत फैलाने वाले बयान देने वाले किसी भी धर्म के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा ने जबलपुर के साथ अन्‍याय किया है। सागर में तीन मंत्री हैं और जबलपुर में एक भी नहीं यहां सूखा पड़ा है।