40 % वर्तमान भाजपा विधायको के टिकट कट ..

इस बार भाजपा गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही प्रयोग कर रही है जो उसने गुजरात विधानसभा चुनावों में किया था ! प्रदेश में भाजपा की खस्ता हालत देखते हुए हाईकमान ने यह फैसला किया है ! प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर को किस तरह निष्तेज किया जाए , तो भाजपा इस फार्मूले पर अमल कर रही है ! प्रचार कैम्पेन में भी शिवराज मामा के चेहरे को जगह नही दी गई है ! भाजपा का मानना है की प्रदेश में यह चुनाव सिर्फ modi और modi के चेहरे पर लडा जाएगा …

दूसरी सूची में  भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों और राष्ट्रीय महासचिव को उम्मीदवार बनाकर सब को  हाईकमान ने  को चौंका दिया है।

अब तक पार्टी ने 79 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें से सिर्फ तीन सीटों पर ही भाजपा जीती थी। शेष पर उसे हार ही मिली थी।

अब भाजपा की चौथी सूची का इंतजार है, जिसमें मौजूदा विधायकों के नामों पर फैसला होगा। भाजपा 40 प्रतिशत से अधिक मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है।

जानकार यहाँ तक बताते है की उसमे सिंधिया समर्थको को कोई खास तब्बजों नही दी गई है ! सिंधिया समर्थको को झटका लग सकता है