खाकी हुई शर्मसार ! थाने में पैसों के बदले बांटे जा रहे चरित्र प्रमाण पत्र..

महा-खुलासा: चौरई थाने में बिकी खाकी! चंद रुपयों के लिए ‘चरित्र’ बेचने वाला आरक्षक राजू भारती बेनकाब

छिंदवाड़ा/चौरई | क्या पुलिस अब अपराधियों की ‘वॉशिंग मशीन’ बन गई है ? क्या चंद नोटों की गड्डी के बदले किसी भी खूंखार अपराधी का दामन सफेद किया जा सकता है ? चौरई थाने से आई शर्मनाक खबर तो यही गवाही दे रही है। यहाँ कानून का रक्षक ही भक्षक बनकर अपराधियों को ‘सदाचारी’ होने का सर्टिफिकेट बाँट रहा है।

VCNB रजिस्टर को मारी लात, जेब गरम होते ही बदला जज्बात!

मामला किसी छोटी-मोटी लापरवाही का नहीं, बल्कि सीधे-सीधे वर्दी के साथ गद्दारी का है। आरक्षक राजू भारती ने थाने के रिकॉर्ड (VCNB रजिस्टर) को ताक पर रखकर 18 सितंबर 2024 को एक ऐसे शख्स को ‘क्लीन चिट’ थमा दी, जिस पर धारा 354(क) (छेड़छाड़), 327 (उगाही हेतु चोट पहुँचाना) और 506 (जान से मारने की धमकी) जैसे संगीन जुर्म दर्ज हैं।

सवाल सीधा है: जिस अपराधी के नाम से इलाके की बहू-बेटियाँ सहमती हों, उसे राजू भारती ने किस ‘हक’ से शरीफ घोषित कर दिया ? क्या पुलिस रिकॉर्ड अब थाने के आरक्षक की निजी संपत्ति बन गए हैं ?

‘नजराना’ दो और ‘पाप’ धोओ: उगाही का खुला नंगा नाच

सूत्रों का दावा है कि चौरई थाने में चरित्र प्रमाण पत्र का रेट फिक्स है। 3 से 4 अंकों वाली रिश्वत की भेंट चढ़ते ही अपराधी का आपराधिक इतिहास ‘गुम’ हो जाता है। राजू भारती के नाम से चल रहा यह ‘सर्टिफिकेट स्कैम’ न केवल सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि पूरे पुलिस महकमे के माथे पर कलंक लगा रहा है।

SP अजय पांडे जी से सीधी माँग: इस ‘खिलाड़ी’ को चौरई से उखाड़ फेंकिए !

स्थानीय जनता का सब्र अब टूट चुका है। जनता ने पुलिस अधीक्षक अजय पांडे से दो टूक शब्दों में मांग की है:

  1. तत्काल विदाई: जब तक राजू भारती चौरई थाने में तैनात है, जाँच का निष्पक्ष होना नामुमकिन है। वह साक्ष्यों को मिटाने और जाँच को पटरी से उतारने का मास्टरमाइंड है।

  2. कड़ी कार्रवाई: सिर्फ तबादला नहीं, बल्कि वर्दी उतारने वाली विभागीय जाँच होनी चाहिए ताकि दोबारा कोई आरक्षक न्याय को बाजार में न बेच सके।

वर्दी की साख दांव पर !

जब रक्षक ही अपराधियों के तलवे चाटने लगे और रुपयों के लालच में कानून की बलि चढ़ा दे, तो आम आदमी कहाँ जाए ? चौरई का यह ‘भ्रष्टाचार कांड’ अब एसपी साहब की ईमानदारी की परीक्षा बन चुका है। देखना होगा कि खाकी के इस दाग को धोया जाता है या सिस्टम के रक्षक मौन रहकर इस पाप के भागीदार बनते हैं।

Chaurai News, Chhindwara Police Corruption, Raju Bharti Constable Chaurai, Police Character Verification Fraud, SP Ajay Pandey Chhindwara, Madhya Pradesh Police News, Chaurai Police Station Scam, चरित्र प्रमाण पत्र घोटाला, चौरई समाचार.

#Chaurai #Chhindwara #MPPolice #CorruptionExposed #Justice #RakeshPrajapatiNews