अयोध्या नही जाएंगें प्रदेश के मंत्री, विधायक और सांसद ..

मप्र सरकार के  सभी मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने की सलाह दी है। यह फरमान भाजपा संगठन ने जारी कर कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के समय वे अपने क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में सफाई कार्यक्रम चलाएं और क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव मनाएं। पूरे देश से उमड़ रही भीड़ को देखते हुए राम जन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से अपील की गई है ….

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी शहरों और गांवों के मंदिरों में विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जा रही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कि भाजपा संगठन ने सभी राज्य इकाइयों के अलावा सभी नेताओं अपने क्षेत्र के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने दीपदान और दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम मनाने के कहा गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन अयोध्या में भीड़ न बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

प्रदेश में अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को भगवान रामलला की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी मंदिरों में बड़ी टीवी के जरिए क्षेत्रों लोगों को दिखने और उस दिन उत्सव मनाने की तैयारी की गई है। इसके लिए संघ-वीएचपी और भाजपा के स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।