टिकट मिलने के साथ ही भाजपा प्रत्याशियों ने अभी से ही प्रचार अभियान में जुट गए है ! इंदौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए कैलाश विजयवर्गीय क्षेत्र में सक्रिय हो गए है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताअेां से मिलना शुरू कर दिया। वे कांग्रेस विधायक और संभावित उम्मीदवार संजय शुक्ला के निवास पर भी चले गए,हालांकि संजय उस वक्त घर पर नहीं थे। विजयवर्गीय ने संजय के दिवंगत पिता भाजपा नेता विष्णु शुक्ला के चित्र पर माला चढ़ाई और परिवारजनों से मिले….
ज्ञात हो कि जब कैलाश विजयवर्गीय राजनीति में आए थे, तब विष्णु प्रसाद शुक्ला भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते थे। वे विजयवर्गीय के राजनीतिक गुरू भी रहे है। विजयवर्गीय कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे भल्लू यादव के परिजनों से मिलने भी उनके घर पहुंचे। पूर्व सांसद फूलचंद वर्मा के घर भी वे पहुंचे और परिजनों से मिले।
इंदौर क्षेत्र क्रमांक 1 में 17 वार्ड हैै। हर वार्ड में विजयवर्गीय ने कार्यकर्तागणों की बैठक की रणनीति तय की है। बैठक में वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे ऑर भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। विजयवर्गीय ने चुनाव संचालन समिति भी तैयार की है। उनकी एक बैठक भी होटल में हो चुकी है। जिसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।
श्री कैलाश विजयवर्गीय एक नंबर विधानसभा के गणमान्य नागरिकों से भी मिल रहे है। उन्होंने क्षेत्र का मास्टर प्लान बनाने की तैैयारी की है। क्षेत्र मेें किन बड़े विकास कार्यों की दरकार है, उसकी भी प्लानिंग की जाएगी। गुरुवार को उन्होंने क्षेत्र मेें विकास कार्यों के भूमिपूजन भी किए है। क्षेत्र के भाजपा पार्षदों की भी उन्होंने बैठक ली है। मिडिया रिपोर्ट