सतीजा मोटर्स में उपहारों की बारिश: लकी ड्रॉ में जुन्नारदेव के किसान विपिन की चमकी किस्मत, मिली चमचमाती कार
● 25 साल का अटूट भरोसा: महिंद्रा और सतीजा मोटर्स बने एक-दूसरे के पर्याय ● चार अन्य भाग्यशाली किसानों को मिले लैपटॉप, 31 मार्च तक ट्रैक्टर खरीदी पर विदेश यात्रा का मौका
छिंदवाड़ा// विश्वास, परंपरा और किसानों की समृद्धि का दूसरा नाम बन चुके सतीजा मोटर्स प्रा. लि. के चंदनगांव स्थित परिसर में एक बार फिर खुशियों की सौगात बरसी। महिंद्रा ट्रैक्टर्स के अधिकृत विक्रेता सतीजा मोटर्स, जो छिंदवाड़ा जिले के सबसे पुराने ट्रैक्टर डीलर हैं, ने एक भव्य लकी ड्रॉ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जुन्नारदेव विकासखंड के किसान विपिन नागवंशी की किस्मत का सितारा बुलंद हुआ और उन्हें ईनाम में एक चमचमाती कार मिली।
25 वर्षों से कायम है विश्वास की विरासत छिंदवाड़ा जिले में सतीजा मोटर्स महज एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि किसानों के भरोसे का केंद्र है। बीते 25 वर्षों से भी अधिक समय से महिंद्रा ट्रैक्टर्स और सतीजा मोटर्स का संबंध इतना गहरा हो चुका है कि आज ये दोनों नाम एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। जिले के सबसे पुराने ट्रैक्टर डीलर होने के नाते, सतीजा मोटर्स ने पीढ़ियों से किसानों को उन्नत खेती की तकनीक से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। इसी अटूट विश्वास का परिणाम है कि महिंद्रा न केवल भारत में बल्कि विश्व में अपने उत्कृष्ट उत्पादों के लिए अलग पहचान रखता है।
ऋण लिया ट्रैक्टर के लिए, मिल गई कार लकी ड्रॉ के विजेता किसान विपिन नागवंशी ने महिंद्रा फाइनेंस के माध्यम से ट्रैक्टर खरीदने के लिए ऋण लिया था। सतीजा मोटर्स की इस योजना के तहत जब लकी ड्रॉ निकला, तो विपिन के नाम पर कार की सौगात खुली, जिससे उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
इन किसानों को मिले लैपटॉप सतीजा मोटर्स ने कार के अलावा अन्य किसानों को भी निराश नहीं किया। लकी ड्रॉ के अंतर्गत चार अन्य भाग्यशाली किसानों को लैपटॉप प्रदान किए गए:
-
रामेश्वर मर्सकोले (हर्रई)
-
मुकुल पाठे (मोहखेड़)
-
चंचलेश यदुवंशी (सुकरी, जुन्नारदेव)
-
बलिया उइके (बिछुआ)
भविष्य की योजनाएं: अब विदेश यात्रा का मौका सतीजा मोटर्स के डायरेक्टर निकिश सतीजा ने उपस्थित सभी अधिकारियों और अन्नदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए और भी आकर्षक योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि कृषकों के लिए आगामी 31 मार्च तक ट्रैक्टर की खरीदी पर विदेश यात्रा का प्लान भी तैयार किया जा रहा है, ताकि किसान न केवल आधुनिक खेती से जुड़ें बल्कि दुनिया भी देख सकें।
इस गरिमामय आयोजन में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें जोनल हेड रमेश राठौर, एरिया मैनेजर हितेश सातपुते, टेरिटरी मैनेजर प्रद्युम्न त्रिपाठी, जोनल हेड सर्विस जावेद और सर्विस मैनेजर मयंक मिश्रा शामिल थे। सभी ने सतीजा मोटर्स की सेवाओं और किसानों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।