आज होगा कांग्रेस का वचन पत्र जारी..

 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना वचन पत्र आज जारी करेगी। इसमें खासकर महिलाओं , युवा और किसानों को एकसाथ संधान करने की कोशिश की गई है …. 

जानकारों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अपना वचन पत्र आज रविंद्र भवन में जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अभा कांग्रेस के महासचिव मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ओर मध्य प्रदेश कांग्रेस वचन पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में वचन पत्र का विमोचन करेंगे।

इस वचन पत्र में कांग्रेस का महिला, युवा और किसानों पर केन्द्रित  होगा। कांग्रेस के वचन पत्र में नए वादे देखने को मिल सकते है। पिछली बार कांग्रेस ने 112 पन्ने के वचनपत्र में 973 घोषणाएं शामिल की थी।

कांग्रेस ने दी है यह गारंटी :- 
– महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह ,- 500 रुपए में गैस सिलेंडर  ,- 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट का बिल हाफ,- पांच हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ्री,- ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण,- 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली ,- जातिगत जनगणना ,- पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी ,- किसानों के केस वापस होंगे ,- किसानों का कर्ज माफ होगा ,- पहली से 12वीं कक्षा के बच्चों को 500 से 1500 रुपए स्कॉलरशिप , आदि ! अब देखने बाली बात होगी की इसका जनता पर कितना असर होता है ! यह तो आने बाला समय बताएगा ..