छिन्दवाड़ा:- लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का भाजपा के द्वारा लगातार खुला उल्लंघन किया जा रहा है! किसानों को बांटी जा रही खाद की बोरियों पर प्रधानमंत्री का फोटो लगा हुआ है, इसे हटाकर खाद वितरित की जानी चाहिये थीं, प्रशासनिक तंत्र की ओर से भाजपा को लाभ पहुंचाने की मंशा इसमें साफ जाहिर हो रही है। कांग्रेस युवा विधि प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष अधिवक्ता शेख हनीफ के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम दी शिकायत में उल्लेख किया है कि लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 16 छिन्दवाड़ा में किसानों को जो खाद उपलब्ध कराई जा रही है उसकी बोरियों पर प्रधानमंत्री की फोटो लगी हुई है यह भाजपा के प्रचार का तरीका है साथ ही आचार संहिता का खुला उल्लंघन भी है। आचार संहिता के दौरान किसी भी शासकीय समितियों के द्वारा किसी भी राजनीतिक पार्टी का प्रचार प्रसार नहीं कर सकते। इसी प्रकार अनेकों समितियों में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फोटो लगे हुये कैंलेंडर भी लगे हुये हैं जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता ने तत्काल खाद की बोरियों से प्रधानमंत्री की फोटो हटाने व समितियों से कैलेंडर हटाकर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपी शिकायत में उल्लेख किया है कि भाजपा नाबालिग बच्चों से चुनाव का प्रचार करवा रही है साथ ही उनकी फोटो खींचकर भाजपा प्रत्याशी के सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली जा रही यह नियमों के खिलाफ है। उन्होंने इस मामले में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर दोषियों को हिरासत में लेने की मांग की है। सम्पूर्ण शिकायतें मय प्रमाण प्रस्तुत की गई है।
Category: ताजा खबर
आचार संहिता का उल्लंघन, तीन लोगों पर मामला दर्ज..
छिंदवाडा लोकसभा चुनावों की चर्चा पूरे प्रदेश में जोरों पर है ! चुनावी सरगर्मीयों के चलते…
सड़क दुर्घटना में भाजपा जिला मंत्री और सरपंच की मौत..
प्रदेश के गुना में कल देर रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा जिला मंत्री और…
फिर प्रशासनिक तंत्र में लौटना चाहती हैं निशा बांगरे ..
बीते प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार सुर्खियों में बनी रहीं पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे…
48 घंटे में ही भाजपा से नपा अध्यक्ष का मोहभंग..
मध्य प्रदेश में इन दिनों दल बदल का खेल बड़े जोर से चल रहा है !…
बैतूल संसदीय क्षेत्र का चुनाव स्थगित, प्रत्याशी का निधन ..
प्रदेश के बैतूल लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक आने…
आसमान से उतरा बर्फीला कहर ..
बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कहर बरपा रहा , खासकर इसकी जद में महाकौशल…
दो सड़क हादसों में एक की मौत ..
छिंदवाड़ा में दो सड़क हादसों में एक मौत हो गई। दो बाइक्स आमने-सामने से टकराई, जिससे…
छिंदवाड़ा में एक ही परिवार का राज नहीं चलेगा : शिवराज सिंह चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू जी के…
उन्हें डर है कि यहां कमलनाथ है ….
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के लिए परासिया विधानसभा के चांदामेटा में जनसभा…