फूंकना भारी पड़ा दिग्विजय सिंह का पुतला ..

प्रदेश कांग्रेस अब बागियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है ! पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए मोर्चा खोल दिया है , वे अब ऐसे लोगों को चुन-चुनकर ठिकाने लगा रहे है ! इसके साथ ही वे यह सन्देश भी देना चाह रहे है की पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है ….

बागी नेताओं के लिए कांग्रेस अब सख्त रवैया अपना रही है।  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला फूंकना दतिया के दामोदर यादव को भारी पड़ गया। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष यादव दतिया से टिकट की दावेदारी कर रहे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद उनके समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं उनके समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका था। अब कांग्रेस ने यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

यादव के निष्कासन पर पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि यादव कांग्रेस की रीति नीति के विरुद्ध काम कर रहे थे। इसीलिए उन्हें कांग्रेस की सदस्यता खोनी पड़ी है। हालांकि बताया जा रहा है दामोदर ने 21 अक्तूबर को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।