कांग्रेस नेता को गिरफ्तार करने भोपाल पुलिस ..

जिले के बेहतरीन वक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस उत्सव प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष आनंद बक्शी को गिरफ्तार करने भोपाल पुलिस आई है ! इस खबर के साथ ही जिले भर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है ! लोग इसे भाजपा की प्रेशर पालिटिक्स निरुपित कर रहे है ! अच्छे और निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भाजपा की दवाव बनाने की राजनीति की पदचाप अब जिले में भी सुनाई देने लगी है !  यह खुद भाजपा के लिए आत्मघाती कदम होगा ऐसा लोगों का मानना है …..राकेश प्रजापति 

आनंद बक्शी को गिरफ्तार करने की खबर मिलने के बाद जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके निवास स्थान पहुंच गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नंद किशोर सूर्यवंशी सहित कांग्रेस संगठन से जुड़े अन्य नेता और पार्षद भी उनके निवास स्थान पहुंचे हैं।

जानकार बताते है कि कांग्रेस नेता आनंद बक्शी को गिरफ्तार करने भोपाल से कल देर शाम से पुलिस दल आया हुआ है। जो फिलहाल छिंदवाड़ा मे रुका है। कांग्रेस नेता को पुलिस आखिर क्यों गिरफ्तार कर रही है इस बात की जानकारी किसी के पास भी नहीं है।

कांग्रेस नेता आनंद बक्शी ने अपने घर में पत्रकारो से चर्चा करते हुए इसे लोकतंत्र को दबाने की साजिश करार देते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे पुलिस ने कहा है कि आप सरकार विरोधी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र को दबाने की तैयारी हो रही है। पुलिस मुझे क्यों गिरफ्तार कर रही है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है….