23 को फिर भोपाल आ सकते है अमित शाह ..

प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारिया जोर पकड़ रही है । प्रदेश में हुए अनेक सर्वे रिपोर्ट में भाजपा की हालत खराब होने की दशा में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कमान अपने हाथ में ले ली है। प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए पार्टी पूरा जोर लगा रही है। केंद्रीय नेताओं के लगातार दौरे हो रहे है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिर भोपाल आ रहे है, संगठन से जुड़े नेताओं की क्लास लेंगे और सफलता के सूत्र देंगे ….

भाजपा के नव नियुक्त चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव की भोपाल में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक टलने के बाद अब 22 जुलाई को होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रबंधन की बैठक में शामिल होंगे। यह समिति चुनाव रणनीति बनाने में जुटी हुई है। वहीं, भाजपा ने अपने अन्य समितियों के नाम भी फाइनल कर लिए है। बैठक के बाद समिति के पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 जुलाई को प्रदेश के दौरा प्रस्तावित है। अमित शाह भोपाल में पार्टी की चुनावी तैयारियों को लिए बैठक करेंगे। वह प्रदेश नेतृत्व से अभी तक की तैयारियों की जानकारी के साथ आगामी रणनीति को लेकर मंथन कर सकते है। इसके अलावा शाह बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे ..