अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है ! वैसे-वैसे दोनों की प्रमुख राजनैतिक दलो कांग्रेस और भाजपा की धड़कने बढती जा रही है ! क्योंकि दिनों ही दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है ! कांग्रेस जहाँ अपनी वापसी के लिए जी-जान लगा रही है ,वहीँ दूसरी तरफ भाजपा इस आशंका में दुबली हुए जा रही है कि कहीं पार्टी के अन्दर अंतर्कलह खुलकर सामने ना जाए ..
विधान सभा चुनावों के ठीक पहले मामा शिवराज ने भारतीय गोंडवाना पार्टी की प्रमुख पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी मोनिका वट्टी को न जाने कौन से सपने दिखा कर भाजपा में शामिल कर लिया था , यह तो मोनिका और शिवराज या फिर भाजपा ही जाने ? परन्तु इतना तो तय है की अमरवाड़ा से ही भाजपा के पूर्व विधायक प्रेमनारायण ठाकुर के पुत्र उत्तम ठाकुर के मन में क्या पक रहा है ? क्योंकि इसके बाद इन दोनों पूर्व विधायकों के पुत्र-पुत्री का राजनैतिक भविष्य अन्धकार में नजर आने लगा है ! इन दिनों युवा नेता अगर एक नाव के सवार हो गए तो भाजपा का टायटेनिक देखते ही देखते उपचुनाव के समंदर में डूब जाने के भय के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री उप चुनाव में अपना पसीना भरी बरसात में बहा रहे है ! वहीं कमलनाथ की ख़ामोशी भी भाजपा को डरा रही है ! एक पखवाड़े के भीतर मुख्यमंत्री का यह तीसरा दौरा है !
जानकार बताते है की कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहे समर्थन से भयग्रस्त भाजपा फूंक-फूंक कर चाले चल रही है ! गोंगपा भी यहाँ अपना प्रभाव या प्रदर्शन दिखने की स्थिति में नही रह गई है ! अंचलकुण्ड दरबार की धूनी से उठती हुई लपटों के सामने गोंगपा धुंए की मानिंद काफूर हो गई है ! आज की स्थिति में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हो गया है ! दादा दरबार की धूनी से उठते धुंए के बदलो ने हर्रई राजमहल को धुंधलके से आच्छादित कर दिया है ! भाजपा पूरी कोशिश में है की ये धुंधलका जल्द से जल्द छट जाय और राजमहल की आभा पुनः प्रतिविंबित होकर साफ़ नजर आने लगे !अब यह देखना दिलचस्प हो गया है की जनता किसकी पीठ पर शाबाशी की थाप देकर विजयश्री का आशीर्वाद देती है …. राकेश प्रजापति